scriptमंहगाई का झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 62 रुपए  और व्यावसायिक सौ रुपए महंगा | bilaspur : domestic LPG expensive Rs 62 | Patrika News
बिलासपुर

मंहगाई का झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 62 रुपए  और व्यावसायिक सौ रुपए महंगा

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे माह भी वृद्धि की गई है। दिसंबर
में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ६२ रुपए अतिरिक्त देने होंगे…

बिलासपुरDec 02, 2015 / 12:09 pm

सूरज राजपूत

will not get the gas cylinder

Aadhaar is not so difficult to grow

बिलासपुर. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे माह भी वृद्धि की गई है। दिसंबर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ६२ रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

यानी सिलेंडर 689 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में सौ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 1265 रुपए 50 पैसे में मिलेगा।

चालू माह में सब्सिडी की राशि प्रत्येक उपभोक्ता को 263 रुपए 18 पैसे मिलेगी। गैस कंपनियों ने नवंबर माह में घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में साढे़ 27 रुपए की वृद्धि की थी।

इससे नवंबर में इस सिलेंडर के दाम 627 रुपए 50 पैसे थे। दिसंबर में इस सिलेंडर के दाम में ६२ रुपए की वृद्धि कर दी गई है। घरेलू गैस सिलेंडर इस माह 689 रुपए 50 पैसे में उपभोक्ताओं को मिलेगा।

उधर व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 100 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। नवंबर में इसकी कीमत 1165.50 रुपए थी। दिसंबर में यह 1265.50 रुपए में मिलेगा।


बिलासपुर एरिया सेल्स मैनेजर विक्रम कुमार ने बताया कि इस माह घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 62 रुपए 50 पैसे की वृद्धि की गई है। अब यह सिलेंडर 689.50 रुपए में मिलेगा। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 1265 रुपए 50 पैसे हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो