scriptहाईकोर्ट का आदेश, तोड़ा सिदो कान्हो मुर्मू विवि का ताला | Court decision against Sido Kanhu Murmu University | Patrika News

हाईकोर्ट का आदेश, तोड़ा सिदो कान्हो मुर्मू विवि का ताला

locationदुमकाPublished: Nov 30, 2015 09:20:00 pm

जिला प्रशासन द्वारा एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में साथ ही उच्च
न्यायालय के आदेश पर सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस का
ताला तोड़ा गया…

Advance not made the house

two lakh penalty on the builder

दुमका। जिला प्रशासन द्वारा एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में साथ ही उच्च न्यायालय के आदेश पर सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस का ताला तोड़ा गया। बता दें कि तालाबंदी के 23 दिनों बाद अब विश्वविद्यालय पुनः सुचारू रूप से संचालित हो पायेगी। ताला तोड़ने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को कार्यालय सुर्पुद कर दिया गया

गौरतलब है कि छात्र संयोजक मंडली द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर दीपावली एवं छठ पर्व से पूर्व 6 नवंबर को ताला जड़ा था। जिसमें हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 26 नवंबर को ताला तोड़वाने का निर्देश दिया था।

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन दल-बल के साथ दिग्घी कैंपस पहुंचे। जहां छात्र संयोजक मंडली द्वारा बीएड नामांकन के विरोध में जड़ा ताला को तोड़वा कर हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कार्यालय की जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी। साथ ही एसडीओ ने मुफस्सिल इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार सिंह को विश्वविद्यालय प्रशासन को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए एक चार का पुलिस बल तैनात करवाने का निर्देश दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो