scriptदादी सोती रह गई, घर के बाहर मिली पोती की जली लाश | Dhamtari : grandmother were staying asleep, outdoor granddaughter found burnt corpse | Patrika News

दादी सोती रह गई, घर के बाहर मिली पोती की जली लाश

locationधमतरीPublished: Nov 27, 2015 06:37:00 pm

जिले के सीमांत ग्राम कोड़ापार में स्कूली छात्रा जिंदा जल गई। आगजनी के बाद लड़की ने नहर में कूदकर जान बचाने की कोशिश भी की। बिरेझर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

grandmother were staying asleep

granddaughter found burnt corpse

धमतरी. जिले के सीमांत ग्राम कोड़ापार में स्कूली छात्रा को जिंदा जल गई। आगजनी के बाद लड़की ने नहर में कूदकर जान बचाने की कोशिश भी की। बिरेझर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जिस तरह से यह घटना हुई है, उससे इसे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

क्या है मामला
यह मामला शुक्रवार को अलसुबह का है। बिरेझर थाना के ग्राम कोड़ापार निवासी लीलाराम सिन्हा की पुत्री मालती सिन्हा (17) कक्षा 10वीं की छात्रा है। बीती रात वह खाना खाने के बाद अपनी दादी के साथ सो गई और सुबह 6 बजे उसकी लाश घर से 200 मीटर दूर नहर किनारे जली अवस्था में मिली। लाश के पास मिट्टी तेल का जेरेकन भी मिला।

हत्या की आशंका
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रात में उसे उठाकर किसी ने जिंदा जला दिया गया होगा। कोई इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रहा है। बहरहाल, बिरेझर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। पुलिस इसे हत्या की आशंका से भी जोड़कर विवेचना कर रही है। टीआई संतोष सिंह मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास गांवों में सुराग ढूंढने मुखबिरों का जाल बिछा दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो