scriptपर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत- कैप्टन अभिमन्यु | Focus on environmental protection is necessary - Capt Abhimanyu | Patrika News

पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत- कैप्टन अभिमन्यु

locationहिसारPublished: Oct 13, 2015 06:46:00 pm

पृथ्वी को जीवन योग्य बनाए रखने के लिए मानव को पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देने की जरूरत है

kaptan abhimanyu

kaptan abhimanyu

जींद। हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पृथ्वी को जीवन योग्य बनाए रखने के लिए मानव को पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए संसाधनों के पुन: प्रयोग की अवधारणा को जीवन में एक आदत के रूप में अपनाना होगा। वित्तमंत्री ने यह विचार मंगलवार को स्थानीय चौ० रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित एक राष्ट्रीय सेमीनार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पिछली दो शताब्दियों से पृथ्वी पर औद्योगिकरण काफी बढ़ा है। जिस वजह से प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ा है और उनका अंधाधुंध प्रयोग हुआ है। अगर इसी तरह से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन होता रहा तो आगामी 30वर्ष में कोयले के भंडार तथा 80 वर्षो में तेल के भंडार खात्मे की कगार तक पहुंच जाएगें।

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व के सामने उभरकर आ रही इन चुनौतियों से निपटने के लिए संवाद स्थापित करें। संवाद एक ऐसा माध्यम है, जहां से एक बीज रूपी विचार निकलकर आता है जो बोने के बाद एक औषद्यीय पौधे के रूप में विकसित होता है और समाज की चुनौतियों एवं बुराई के सफल इलाज में कारगर साबित होता है। उन्होंने संवाद को जीवन में एक आदत के रूप में अपनाने की अपील की।

वित्तमंत्री ने कहा कि मानव की फितरत रही है कि वह शोषण की ओर अधिक जबकि संरक्षण की तरफ उसका ध्यान कम ही जाता है। मानव को इस आदत से हर हाल में छुटकारा पाना होगा। अन्यथा पृथ्वी मानव जीवन के लिए आने वाले समय में अनुपयुक्त साबित होगी।

उन्होंने कहा कि जींद जिला अब तक शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ था। अब इस जिला में एक विश्वविद्यालय तथा कई बड़े शिक्षण संस्थान शुरू हो गए हैं। मेरा मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में यह जिला अब पिछड़ा नहीं रहेगा। वित्तमंत्री ने सेमिनार को सम्बोधित करने से पूर्व विश्व ग्राम पुस्तिका -2 को विमोचन किया और उन्होंने विश्वविद्यालय 8 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि खर्च कर बनाए गए स्वामी विवेकानंद शैक्षणिक ब्लॉक का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो