scriptतीन हजार ने देखी जीवती रे बेटी | Jiwati viewed by three thousand ray daughter | Patrika News
सूरत

तीन हजार ने देखी जीवती रे बेटी

तेरापंथ महिला मंडल, सूरत इकाई की ओर से रविवार को कन्या भ्रूण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में

सूरतNov 30, 2015 / 06:21 am

मुकेश शर्मा

surat

surat

सूरत।तेरापंथ महिला मंडल, सूरत इकाई की ओर से रविवार को कन्या भ्रूण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में प्रेरणादायक राजस्थानी फिल्म जीवती रे बेटी का प्रदर्शन शहर के दो मल्टीप्लेक्स थिएटर के सात पर्दों पर एक साथ किया गया। तीन हजार लोगों ने फिल्म देखी और सामूहिक रूप से कन्या सुरक्षा की जिम्मेदारी का संकल्प किया।

राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में फिल्म का प्रदर्शन सुबह डूमस रोड स्थित सिटीप्लस और परवत पाटिया स्थित डीआर वल्र्ड मल्टीप्लेक्स के सात पर्दों पर एक साथ किया गया। इस दौरान विधायक हर्ष संघवी, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष कनक बरमेचा, उद्यमी विनोद अग्रवाल, माणक डागा, श्याम पुनमिया, रमेश कोठारी, संजय सुराणा, मीठालाल नांद्रेचा, राजीव चौरडिय़ा, ताराचंद बांठिया आदि मौजूद थे। इनके अलावा जीवती रे बेटी के कलाकार सनी अग्रवाल, रामकरण चौधरी, रेखा वशिष्ठ, संगीतकार सतीश देहरा आदि भी मौजूद थे।


 प्रदर्शन की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष डॉ. पूनम गुजरानी ने संस्था की कन्या सुरक्षा योजना की जानकारी दी। कनक बरमेचा ने मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना बैद का संदेश पढ़कर सुनाया। विधायक हर्ष संघवी ने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल समाज की सक्रिय संस्था है। वह जनजागृति की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम संयोजिका सरोज सेठिया समेत अन्य ने भी विचार रखे। बाद में सभी मेहमानों का स्मृति चिह्न और साहित्य से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मधु देरासरिया ने किया। आभार मंत्री शिल्पा मादरेचा ने प्रकट किया।


नम आंखों से देखी फिल्म

सिटीप्लस और डीआर वल्र्ड के सात पर्दों पर प्रदर्शित फिल्म के दौरान कई भावुक दृश्यों पर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। दोनों मल्टीप्लेक्स में बड़ी संख्या में दर्शक रविवार सुबह फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म में मूक-बधिर बेटी की ताकत और उसके पालक पिता के जज्बे की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की।

युग की क्रूर कहानी..

मंडल सदस्यों ने कार्यक्रम
की शुरुआत में साध्वी
कनकप्रभा लिखित गांधी के
पुण्य वतन में देखो कैसी
नादानी, कन्या भ्रूणों की हत्या इस युग की क्रूर कहानी…गीत सुनाया। फिल्म प्रदर्शन की तैयारियों में मुख्यमंत्री समेत अन्य महानुभावों से मुलाकात के अलावा मेहंदी रस्म आदि कई आयोजन किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो