scriptमत्स्य विभाग ने लक्ष्य की ओर बढ़ाया कदम, मछली बीज की बिक्री कर कमाए 3.64 लाख | Mahasamund : Sales of 3.64 lakhs fish seed in Mahasamund | Patrika News

मत्स्य विभाग ने लक्ष्य की ओर बढ़ाया कदम, मछली बीज की बिक्री कर कमाए 3.64 लाख

locationमहासमुंदPublished: Nov 29, 2015 10:53:00 pm

बेलटुकरी में लक्ष्य से अधिक मछली बीज का उत्पादन हुआ है। मछली बीज से मत्स्य विभाग को 3 लाख 64 हजार रुपए का शुद्ध मुनाफा भी मिला है

Fish basket

Fish basket

महासमुंद. बेलटुकरी में लक्ष्य से अधिक मछली बीज का उत्पादन हुआ है। मछली बीज से मत्स्य विभाग को 3 लाख 64 हजार रुपए का शुद्ध मुनाफा भी मिला है, जबकि 8 लाख मछली बीज अब भी बिक्री के लिए तैयार हैं। बड़े आकार के बीज सिंचित जलाशयों में छोड़े जाएंगे, जिसमें विभाग को 4 लाख और आय होने की संभावना है।

प्रदेशभर में इस साल 149 करोड़ मछली बीज का उत्पादन किया गया है। जबकि महासमुंद के बेलटुकरी में पहली बार 225 लाख सीड्स तैयार किया गए थे। जिसमें से 60 लाख से अधिक मछली बीज तैयार हुए। मत्स्य विभाग की ओर से मछली पालन करने वाली समितियों को 54 लाख बीज की बिक्री 3 लाख 64 हजार रुपए में की गई है। आठ लाख से अधिक मछली बीज बेलटुकरी एवं मचेवा के जलाशयों में बड़े आकार होने के लिए छोड़ा गया है। यह बीज दिसंबर माह में सिंचित जलाशयों के लिए बिक्री किए जाएंगे। इस बीज से विभाग को चार लाख से अधिक आय होने की संभावना है। पत्रिका टीम के पड़ताल में जानकारी मिली की बेलटुकरी में मछली पालन व बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बेलटुकरी में बड़े पैमाने पर मत्स्य विभाग उत्पादन करेगा। मछली बीजों को पहले चरण में स्थानीय पालकों को प्राथमिकता दी गई है। उत्पादन अधिक होने पर रायपुर में भी बिक्री के लिए भेजा जाएगा।

मछली बीज को साफ पानी की जरूरत
मछली बीज के लिए साफ और बहते पानी की आवश्यक ता होती है। हेचरी में मछली बीज बनाया जाता है। नदी-झील के पानी में बोर का पानी मिला लिया जाता है। सामान्य तापमान में मछली बीज को तैयार किया जाता है। बहाव युक्त पानी मछलियों के लिए अच्छा माना जाता है। गर्भ धारण मछलियों को हार्मोन्स का इंजेक्शन भी दिया जाता है। इंजेक्शन के बाद मछलियां अंडा बाहर छोड़ देती हैं। अंडा से 72 घंटे में बच्चे बाहर निकल आते हैं।

बेलटुकरी में 60 लाख मछली बीज तैयार किया गया था। जिसमें से 52 लाख मछली बीज को 3 लाख 64 हजार रुपए में व्यापारियों को बेच दिया गया है। अब भी 8 लाख मछली बीज मत्स्य विभाग के पास हैं। इन बीजों को दिसंबर माह में बेचा जाएगा। मचेवा और बेलटुकरी में यह बीज बड़े हो रहे हैं।
जेपी शर्मा, मत्स्य विभाग, महासमुंद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो