scriptबच्चों को भूखा देख भड़का पति पीट-पीटकर ले ली शराबी पत्नी की जान | surguja : husband killed himself drinkier wife | Patrika News

बच्चों को भूखा देख भड़का पति पीट-पीटकर ले ली शराबी पत्नी की जान

locationसरगुजाPublished: Nov 29, 2015 01:53:00 pm

बिश्रामपुर थाना अंतर्गत ग्राम रामनगर के अडरापारा में घर पहुंचा ग्रामीण अपनी पत्नी को शराब के नशे में धुत और बच्चों को भूखा देखकर भड़क उठा…

son killed his father

son killed his father

बिश्रामपुर/रामनगर. बिश्रामपुर थाना अंतर्गत ग्राम रामनगर के अडरापारा में घर पहुंचा ग्रामीण अपनी पत्नी को शराब के नशे में धुत और बच्चों को भूखा देखकर भड़क उठा।

उसने पत्नी की लाठी से बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रुप से घायल महिला ने सुबह घर में ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम रामनगर की अडरापारा निवासी 26 वर्षीय इंद्रासो देवी नशेड़ी प्रवृत्ति की थी। वो अक्सर शराब के नशे में धुत रहती थी।

उसका पति 30 वर्षीय सुरेंद्र सिंह गोंड़ इस आदत से परेशान रहता था। शुक्रवार को सुरेंद्र धान ढोने के लिए खेत गया था। जब वह वापस घर लौटा तो पत्नी को नशे में धुत देखकर उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठी।

सुरेंद्र ने देखा कि उसके चार बच्चे भूखे ही घर में थे। इंद्रासो ने उन्हें खाना बनाकर नहीं दिया था और खुद शराब पीकर पड़ी हुई थी।

इससे आक्रोशित होकर उसने लाठी से इंद्रासो की बेदम पिटाई कर दी और फिर सोने चला गया। इधर गंभीर चोट लगने की वजह से सुबह इंद्रासो ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
नशे की वजह से एक परिवार पूरी तरह से बिखर गया। मृतिका के शराब पीने की आदत से सुरेंद्र काफी परेशान रहता था। बच्चों को भूखा देखकर वह आक्रोशित हो गया और मृतिका की जमकर पिटाई कर दी।

इस घटना का सबसे बुरा असर उनके चार बच्चों पर हुआ है। इसमें से सिर्फ चार माह का है। मां की मौत और पिता के जेल चले जाने से बच्चे अनाथ जैसे हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो