सुबह काम पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे नगर क्षेत्र के दरियापुर में दहशत का माहौल छा गया।
सुल्तानपुर। सुबह काम पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे नगर क्षेत्र के दरियापुर में दहशत का माहौल छा गया। जिले के कोतवाली नगर के दरियापुर में हुई जहां फरीदी गली के रहने वाले संतोष उर्फ़ पप्पू सूत छोटेलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोज़ की तरह पप्पू अपने काम पर निकला था अभी वो साइकिल से सुराज टाकिज़ चौराहे पर पंहुचा था की घात लगाये हमलावर ने संतोष पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। मौके पर ही संतोष की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही नगर कोतवाल आज़ाद केसरी सीओ सिटी नवीना शुक्ल मौकाये वारदात पर पहुंच कर छानबीन में जुट गये हैं।
घटना की वजह का नहीं हो सका है खुलासा
फिलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी में एक बात सामने आ रही है की मृतक संतोष को फोर लेन में उसकी ज़मीन का कुछ मुआवज़ा मिलना था।मृतक लंभुआ का स्थाई निवासी था वहीं उसकी कुछ ज़मीन थी।
मासूम के सर से उठा पिता का साया
मृतक संतोष के दो छोटे बच्चे हैं। एक का नाम सोनू और दूसरे का नाम मोनू है। दोनों की उम्र तकरीबन 5 व 6 वर्ष है। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसे अब भी यकीन नहीं हो रहा है की कुछ देर पहले ही तो चाय पिला कर संतोष को विदा किया था।
जिले में घटी दूसरी घटना
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कोडरी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक का नाम रामु था आज सुबह लोगों ने सड़क किनारे उसकी लाश देखी और पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, अब ये हत्या है या फिर दुर्घटना इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।