अंकलेश्वर-वालिया राज्य मार्ग पर गड्ढ़ों से परेशानी
सूरतPublished: Oct 17, 2016 10:33:00 pm
अंकलेश्वर से वालिया और नेत्रंग को जोडऩे वाले राज्यमार्ग पर गड्ढ़ों के चलते वाहन चालकों को परेशानी का
भरुच।अंकलेश्वर से वालिया और नेत्रंग को जोडऩे वाले राज्यमार्ग पर गड्ढ़ों के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीवाली निकट होने से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। मार्ग मरम्मत करने की जवाबदारी मार्ग व मकान विभाग के जिम्मे है। इस विभाग के अधिकारी इस समय राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यस्त हैं। इस कारण सड़क सुधार पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नेत्रंग से वालिया और अंकलेश्वर स्टेट हाईवे का रास्ता जब बन रहा था, उस समय सरकारी टेंडर प्रकिया के अनुसार काम नहीं होने की शिकायत की गई थी। बरसात के बाद मार्ग और जर्जर हो गया है। कई जगहों पर गिट्टी बिखर चुकी है। काम करने में लापरवाही बरतने से सड़क बदतर हो गई है। नेत्रंग के लोगों ने कहा कि सड़क खराब होने से काफी परेशानी हो रही है। वहीं दीपावली पास में आने से मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता बीकेजी राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम होने से विभागीय अधिकारी व्यस्त चल रहे हैं। जल्द ही पेवर मशीन से जर्जर रास्तों को सही करा दिया जाएगा।