scriptपूर्व जीआरडी जवान की हत्या के मामले में पांच पकड़े गए | Five arrested for killing former GRD jawan | Patrika News

पूर्व जीआरडी जवान की हत्या के मामले में पांच पकड़े गए

locationसूरतPublished: Jul 17, 2017 08:55:00 pm

पालनपुर जकात नाका इलाके में गुरुवार देर रात पूर्व जीआरडी जवान की हत्या के मामले में रांदेर पुलिस ने

surat

surat

सूरत╨पालनपुर जकात नाका इलाके में गुरुवार देर रात पूर्व जीआरडी जवान की हत्या के मामले में रांदेर पुलिस ने शनिवार देर रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस निरीक्षक बी.एम. परमार ने बताया कि अडाजण एसएमसी आवास निवासी मयूर उर्फ मांजरा महिड़ा, अठवागेट बाबूभाई चैम्बर्स निवासी रवि गौण, महेश पटेल, राजेन्द्र पटेल और अमरोली कोसाड़ आवास निवासी इमरान अली सैयद ने पालनपुर जकात नाका मणिनगर सोसायटी निवासी पूर्व जीआरडी जवान अशोक चंदू परमार (36) की हत्या की थी। गुरुवार रात पालनपुर जकात नाका की शिवांजलि सोसायटी के नाके पर मयूर का अशोक से विवाद हो गया था। मयूर अशोक के चचेरेभाई फाल्गुन और उसके मित्र महेन्द्र को लेकर अपशब्द बोल रहा था। अशोक ने आपत्ति जताई, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ।

 उस समय तो मयूर अपने साथियों के साथ वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद हथियारों से लैस होकर लौटा और सोसायटी के नाके पर अशोक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद सभी आरोपी ऑटो रिक्शे में फरार हो गए थे। उनके बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि वह ऑटो रिक्शे में शनिवार रात भैसाण के बॉटोनिकल गॉर्डन के निकट आने वाले हैं। सूचना के आधार पर जाल बिछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो