scriptबस सेवा बंद करने के लिए रेनबो को नोटिस जारी | Notice to Rainbow to Stop Bus Services | Patrika News

बस सेवा बंद करने के लिए रेनबो को नोटिस जारी

locationसूरतPublished: Jul 25, 2017 11:13:00 pm

मनपा आयुक्त ने सिटी बस सेवा दे रही निजी एजेंसी रेनबो को बसों का संचालन बंद करने का नोटिस जारी किया है।

surat

surat

सूरत।मनपा आयुक्त ने सिटी बस सेवा दे रही निजी एजेंसी रेनबो को बसों का संचालन बंद करने का नोटिस जारी किया है। मनपा प्रशासन ने वर्ष 2013 में रेनबो को सिटी बस संचालन का ठेका सौंपा था। उसके बाद से ही रेनबो के खिलाफ शिकायतें आ रही थीं। मनपा के साथ हुए समझौते के मुताबिक रेनबो ने शहर में विभिन्न रूट्स पर बसें ही नहीं उतारीं।


उसकी ज्यादातर बसें उन रूट्स पर चल रही थीं, जिन पर यात्रियों का दबाव अधिक है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को किराए में जो रियायत दी जानी थी, रेनबो ने वह भी नहीं दी। मनपा को मिलने वाली रॉयल्टी भी समय पर नहीं दी गई। फिलहाल रेनबो को करीब 35 लाख रुपए का भुगतान मनपा को करना है।


कांग्रेस ने कई बार ज्ञापन सौंपकर मनपा प्रशासन से रेनबो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पिछले दिनों मनपा टीम ने आरटीओ से फिटनेस परीक्षण कराया तो रेनबो की कई बसें सड़क पर चलने लायक नहीं थीं, जिन्हें तुरंत रूट से हटाया गया था। मनपा प्रशासन ने स्थाई समिति को भी रेनबो को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे समिति ने मंजूर कर लिया था।
उसके बाद से ही माना जा रहा था कि मनपा प्रशासन रेनबो पर कार्रवाई करेगा। मनपा आयुक्त ने मंगलवार को नोटिस जारी कर रेनबो को बकाया भुगतान जमा करने और शहर में सिटी बसों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो