scriptघर में आसानी से बनाए ये मिठाई | Easily You can make bread ka halwa at home | Patrika News

घर में आसानी से बनाए ये मिठाई

Published: Oct 28, 2015 11:49:00 pm

मीठा हर किसी की पसंद होती है। मार्केट में आपको तरह-तरह की मिठाइयां मिल जाएंगी पर आज हम आपको बताएंगे घर में आसानी से बनने वाली मिठाई

bread-ka-halwa

bread-ka-halwa

मीठा हर किसी की पसंद होती है। मार्केट में आपको तरह-तरह की मिठाइयां मिल जाएंगी पर आज हम आपको बताएंगे घर में आसानी से बनने वाली मिठाई। यह मिठाई कम खर्चे पर बनकर सबका दिल जीत लेने वाली है। यह मिठाई ब्रेड से बनती है।

मिठाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
5 स्लाइस टूटी हुई ब्रेड, 2 कप दूध, आधा कप चीनी, 3 टी स्पून घी, 5-6 इलायची, 7-8 काजू, 5-6 बादाम।

मिठाई बनाने की विधि-
आप किसी भी तरह की ब्रेड ले सकते हैं। अब कड़ाही में 1 चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए। उसमें ब्रेड के स्लाइस डाल दीजिए। ब्रेड को हल्का भूरा होने तक धीमी आग पर लगातार चम्मच से चलाते हुए थोड़ा सुखा लीजिए। कड़ाही मे दूध और चीनी डालिए। लगातार चम्मच से चलाते हुए मिलाएं। ब्रेड को चम्मच से दबाते हुए मिलाते रहे ताकि सारे पीस अच्छी तरह से मिल जाएं। अब उसमें 2 चम्मच घी डाल दीजिए। चम्मच से तब तक चलाते रहें जब तक रंग हलवे जैसा न हो जाए। काजू, इलाइची, बादाम डाल कर मिला लीजिए। अब ब्रेड का हलवा बनकर तैयार है। हलवे को काजू और बादाम से सजाकर सर्व कीजिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो