scriptमीठे में जरूर बनाएं शाही मावा कचौड़ी | How to make mawa kachori recipe | Patrika News

मीठे में जरूर बनाएं शाही मावा कचौड़ी

Published: Aug 29, 2015 09:28:00 pm

किसी भी त्यौहार को अगर आप घर पर मिठाईयां बना रहे हो तो शाही मावा कचौड़ी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें

mawa kachori recipe

mawa kachori recipe

किसी भी त्यौहार को अगर आप घर पर मिठाईयां बना रहे हो तो शाही मावा कचौड़ी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। मीठा खाने वाले को यह मावा कचौड़ी बहुत पसंद आएगी। आप कचौडियों को बनाकर गर्म-गर्म ही परौसे या फिर इसे एयर टाइट जार में बंद कर के 10-12 दिनों तक रख भी सकती हैं। कचौडियां तैयार करने के बाद हमें उसे चाशनी में भी डुबोना होता है इसलिए अगर आप वजन कम करने की फिराख में है तो, आपको जरा कंट्रोल करना होगा। अब आइए जानते हैं शाही मावा कचौड़ी बनाने की विधि।

सामग्री-
मैदा – 1 कप
घी – 2 टीस्‍पून
काजू और बादाम – 2 चम्‍मच, दरदरे पिसे हुए
मावा – 1/3 कप छ
छोटी इलाइची – 4, दरदरा पीस लें
पाउडर चीनी – 1/3 कप
शक्‍क्‍र- 1 कप

गार्निश के लिए
बादाम – 4 बारीक पतले काट लीजिए
काजू – 2 छोटे छोटे कटे हुए
छोटी इलाइची – 2
घी – कचौरियां तलने के लिए

विधि- सबसे पहले मैदा, घी और पानी की मददे से आटा गूथ लें। आटे को ज्‍यादा नरम ना करें। इसे 20 मिनट के लिए कपड़े से ढांक कर रख दें।
2. भरावन बनाने के लिए मावा को हाथों से मसल कर पैन में डाल कर हल्‍का ब्राउन कर के भूनिए।
3. फिर इसमें पिसा काजू और बादाम मिश्रण डाल कर चलाइए।
4. अब इसे अलग निकाल कर इसे ठंडा हो जाने के बाद इसमें शक्‍कर और आधा इलायची पावडर मिलाइए।

कचौड़ी बनाने की विधि –
1. गूथे आटे में से छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर उसे बेल कर उसके बीच में 1- 1 1/2 चम्‍मच भरावन रख लीजिए।
2.फिर आटे को चारों ओर से कपड़ कर भरावन को बंद कर दें। अब कचौड़ी को हल्‍के से दोनों हथेलियों से दबा कर हल्‍का सा फैला दें।
3. इसी तहर से सारी कचौडियां बनाएं और गरम घी में गोल्‍डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।
4. कचौडियों को धीमी और मध्‍यम आंच पर ही तलें।
5. जब कचौडियां तल उठें तब इन्‍हें एक किनारे निकार कर चीनी की चाशनी तैयार कीजिए।
6. गरम चाशनी में इलायची पावडर मिलाइए। फिर उसमें कचौडियों को डिप कीजिये और कुछ समय बाद निकाल कर प्‍लेट में सजाइए।
8. ऊपर से सूखे कटे मेवे कचौड़ी पर गार्निश कीजिए और सर्व कीजिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो