script42 की उम्र में पेस का 16वां जलवा, जानिए 5 बड़े कारनामे | 16th feat of Paes at the age of 42, know 5 such acts | Patrika News

42 की उम्र में पेस का 16वां जलवा, जानिए 5 बड़े कारनामे

Published: Jul 13, 2015 12:11:00 pm

लिएंडर पेस ने मार्टिना हिंगिस के
साथ विम्बलडन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता, पढ़ें उनकी उपलब्घियां

Leander Paes

Leander Paes

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने एक बार फिर अपनी उम्र को मात देते हुए करियर का 16वां ग्रैंड स्लैम जीत लिया है और देश का नाम रौशन किया है। पेस ने मार्टिना हिंगिस के साथ रविवार को विम्बलडन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता। इस जीत के बाद पेस ने कहा कि यह ट्रॉफी भारत के लिए। 42 वर्षीय पेस ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार हिंगिस के साथ मिलकर एलेक्जेंडर पेया और टिमिया बाबोस की जोड़ी को हराकर इस खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले इसी वर्ष पेस ने मार्टिना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता था।
Leander Paes
पेस मेन्स डबल्स में आठ ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। जीत के बाद पेस ने कहा, “यह ट्रॉफी भारत के लिए है। मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने को बेहद गंभीरता से लेता हूं। पेस ने 1990 में जूनियर खिताब जीत कर ऑल इंग्लैंड क्लब से सुर्खियां बटोरी थीं। पेस ने नाम हैं अब तक यह उपलब्घियां –
Leander Paes
1. भारत के लिए खेलते हुए पेस ने अब तक 16 ग्रैंडस्लैम – 8 मिक्स्ड डबल्स और 8 मैन्स डबल्स खिताब जीते हैं। इनमें 5 विंबलडन, 4 यूएस ओपन, 4 ऑस्ट्रेलियन ओपन और तीन फ्रेंच ओपन खिताब शामिल हैं।

2. पेस को देश से सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वर्श 1990 में अर्जुन अवॉर्ड और वर्ष 2001 में पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है।
Leander Paes
3. पेस टेनिस के अलावा अभिनय में भी हाथ आजमा चुके हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने अशोक कोहली की फिल्म राजधानी एक्सप्रेस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

4. वर्ष 2003 में विंबलडन जीतने के बाद पेस को एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर ऑरलेंडो में दाखिल किया गया था। डॉक्टर्स को शक था कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है, लेकिन बाद में यह पैरास्टेटिक ब्रेन इनफैक्शन निकला था। इस बीमारी के इलाज के चलते उन्हें यूएस ओपन मिस करना पड़ा था। साल के अंत तक वे तंदुरूस्त हो गए थे।
Leander Paes
5. पेस अपनी 9 साल की बेटी अयाना से बहुत प्यार करते हैं। यहां तक कि सिंगल फादर बनने के लिए वे टेनिस करियर तक छोड़ने को तैयार हैं। ऎसा उन्होंने तब कहा था जब पिछले साल उनका उनकी लिव -इन पार्टनर और अयाना की मां रिया पिल्लई से ब्रेकअप हो गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो