scriptATP tour finals: नडाल ने वावरिंका को हराया, बोपन्ना-मेर्जिया भी जीते | ATP tour finals: Nadal beats Waarinka, Bopanna-Mergea register 2nd win | Patrika News

ATP tour finals: नडाल ने वावरिंका को हराया, बोपन्ना-मेर्जिया भी जीते

Published: Nov 18, 2015 10:21:00 am

नडाल ने वावरिंका को लगातार सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया,ब्रिटेन के एंडी मरे ने भी जीत के साथ खाता खोला

Rafael Nadal

Rafael Nadal

लंदन। स्पेन के राफेल नडाल ने स्विट्जरलैंड के स्टेनिस्लास वावङ्क्षरका के खिलाफ आसान जीत दर्ज कर एटीपी वल्र्ड टूर फाइनल्स में विजयी आगाज किया। वहीं ब्रिटेन के एंडी मरे ने भी जीत के साथ खाता खोला है। नडाल ने विश्व के चौथे नम्बर के खिलाड़ी वावरिंका को लगातार सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया, जबकि स्थानीय खिलाड़ी मरे ने अपने इली नस्तासे ग्रुप में स्पेन के डेविड फेरर को 6-4, 6-4 से मात दी। फ्रेंच ओपन विजेता वावरिंका पूर्व नम्बर एक नडाल के सामने संघर्ष नहीं कर सके।

बोपन्ना-मेर्जिया की दूसरी जीत 
भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मेर्जिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्रिटेन के जैमी मरे और ऑस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स को सीधे सेटों में 6-3,7-6 से हराकर एश-स्मिथ ग्रुप में दूसरी जीत दर्ज की। बोपन्ना और मेर्जिया ने अपने पहले मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी बॉब और माइक ब्रायन को हराया था। आठवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और मेर्जिया की जोड़ी का अब इटली के साइमन बोलेली और फाबियो फोगनिनी की जोड़ी से मुकाबला होगा। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो