scriptबीबीसी ने किया सानिया का अपमान, विरोध पर मांगी माफी | BBC insults Sania Mirza, apologies after protests | Patrika News
Uncategorized

बीबीसी ने किया सानिया का अपमान, विरोध पर मांगी माफी

बीबीसी ने एक ट्वीट कियी जिसमें हिंगिस के जीतने की बात कही इस पर स्मृती ईरानी ने भड़कते हुए इसका विरोध जताया

Smriti Irani

Smriti Irani

नई दिल्ली। यह सारी दुनिया को पता है कि भारत की मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने विबंडलन में महिला डबल्स का खिताब जीता है लेकिन बीबीसी ने इसका सारा श्रेय स्विट्जरलैण्ड की खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस को दे दिया। 
smriti irani tweet
बीबीसी ने ट्वीट किया: हिंगिस ने महिला डबल्स का फाइनल जीता। बीबीसी के इस ट्वीट से भाजपा नेता और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी भड़क गई। स्मृति ने सार्वजनिक रूप से इस पर आपत्ति जताई। बीबीसी को जवाब देते हुए स्मृति ने ट्वीट किया: ऎसा ही सानिया मिर्जा ने भी किया है। स्मृति के ट्वीट के बाद बीबीसी ने सफाई देते हुए अपनी पोस्ट हटा दी और खुद को करेक्ट करते हुए नया ट्वीट किया। 


जिसमें लिखा, भारत की सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन महिला डबल्स का खिताब जीता। बीबीसी के पहले वाले ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बोर्ड की खूब आलोचना हुई। लोगों ने बीबीसी पर रेसिज्म का आरोप लगाया।

बीबीसी ने सफाई देते हुए ट्वीट किया,यह ऑटोमेटेड ट्वीट था,जिसे हमने सही कर दिया है और माफी भी मांग ली है। सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने रूस की एकेटेरिना मकारोवा और एलिना वेस्निना की जोड़ी को 5-7,7-6(7-4) और 7-5 से हराकर महिला डबल्स का खिताब जीता था। 

Home / Uncategorized / बीबीसी ने किया सानिया का अपमान, विरोध पर मांगी माफी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो