scriptबोपन्ना, पेस रैंकिग में खिसके, सानिया टॉप पर बरकरार | Bopanna, Paes drifts in the rankings, Sania retain on top | Patrika News

बोपन्ना, पेस रैंकिग में खिसके, सानिया टॉप पर बरकरार

Published: Jul 12, 2016 08:27:00 pm

रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस ने हाल ही में संपन्न हुए विंबलडन टूर्नामेंट
में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिसके चलते वे रैंकिंग में नीचे खिसक गए

Sania-Paes

Sania-Paes

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की तैयारियों में जुटे भारतीय टेनिस स्टार खिलाडिय़ों को मंगलवार को जारी हुई ड्ब्ल्यूटीए रैंकिंग में नुकसान हुआ है। रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस ने हाल ही में संपन्न हुए विंबलडन टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिसके चलते वे रैंकिंग में नीचे खिसक गए। जबकि विंबलडन के महिला युगल के फाइनल मुकाबले में हार जाने के बावजूद सानिया मिर्जा युगल रैंकिंग में मार्टिना हिंगिस के साथ टॉप पर बनी हुई है।

विंबलडन में तीसरे दौर से बाहर होने वाले बोपन्ना तीन पायदान नीचे 14वें स्थान पर जबकि दूसरे दौर से आगे बढऩे में नाकाम रहे पेस चार पायदान नीचे 59वें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं भारत के स्टार प्लेयर सानिया अपनी शीर्ष पायदान को बचाने में कामयाब रही। वे 10790 अंक के साथ ही मार्टिना हिंगिस के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।

युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल तीसरे भारतीय खिलाड़ी पुरव राजा को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह 99वें स्थान पर खिसक गये हैं। एटीपी एकल रैंकिंग में युकी भांबरी अब भी भारत के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। वह एक पायदान उपर 148वें स्थान पर पहुंच गये हैं। साकेत मयनेनी (150) तीन पायदान चढ़कर उनके काफी करीब पहुंच गये हैं।

रामकुमार रामनाथन (217) की रैंकिंग में 14 स्थान का फायदा हुआ लेकिन चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहसोमदेव देववर्मन 214 पायदान नीचे 545वें स्थान पर लुढ़क गये हैं। महिलाओं की डब्ल्यूटीए रैकिंग में विंबलडन के बाद काफी बदलाव आ गया है। विंबलडन चैंपियन सेरेना विलियम्स पहले की तरह शीर्ष पर बनी हुई हैं लेकिन उनसे फाइनल में हारने वाले एंजलिक करबर दो पायदान उपर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी हैं।

करबर ने फ्रेंच ओपन चैंपियन गार्बाइन मुगुरूजा का स्थान लिया जो एक पायदान नीचे खिसकी हैं। एग्निस्का रादवंस्का भी एक स्थान नीचे चौथे स्थान पर पहुंच गयी हैं। उनके बाद सिमोना हालेप और विक्टोरिया अजारेंका का नंबर आता है। विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली वीनस विलियम्स एक पायदान उपर सातवें स्थान पर काबिज हो गयी हैं। कार्ला सुआरेज नवारो (आठवें) और स्वेतलाना कुजनेत्सोवा (नौवें) को क्रमश: तीन और चार पायदान का फायदा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो