scriptडेविस कप एशिया ओसननिया: भारत को बराबरी पर ले आए सोमदेव | Davis Cup: Somdev Devvarman Brings India Back on Level vs New Zealand | Patrika News

डेविस कप एशिया ओसननिया: भारत को बराबरी पर ले आए सोमदेव

Published: Jul 19, 2015 01:48:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

सोमदेव देववर्मन ने डेविस कप एशिया ओसनिया जोन ग्रुप एक
मुकाबले में न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल को हरा कर भारत को 2-2 की बराबरी पर ला
दिया

somdev

somdev

ब्रेदा (हालैंड)। भारत के अनुभवी खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने डेविस कप एशिया ओसनिया जोन ग्रुप एक मुकाबले में न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल को हरा कर भारत को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। सोमदेव ने रविवार को दो घंटे और 18 मिनट तक चले मुकाबले में डेनियल को 6-4, 6-4, 6-4 से हराते हुए मुकाबले में भारत की वापसी करा दी।


सोमदेव का मुकाबला जोस स्टेटहम से होने वाला था, लेकिन उनके बीमार पड़ने की वजह से डेनियल इस मुकाबले में खेलने उतरे। सोमदेव की इस जीत से मुकाबला बराबरी पर आ गया है और विजेता का फैसला युकी भांबरी और माइकल वीनस के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।



जीतने वाली टीम सीधा विश्व ग्रुप प्ले आफ में पहुंच जाएगी। डेनियल के खिलाफ मुकाबले में सोमदेव ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और जबर्दस्त रिटर्न शाटों की बदौलत सेट अपने नाम कर लिया।



हालांकि इसके बाद अगले दो मुकाबलों में डेनियल ने वापसी की कोशिशें जरूर कीं पर वह कामयाब नहीं रहे। तीसरे सेट में कुछ रोमांच जरूर देखने को मिला जब मुकाबला 4-4 से बराबरी पर आ गया, लेकिन सोमदेव ने ब्रेक प्वांइट के दो मौकों को भुनाते हुए सेट के साथ ही मैच भी अपने नाम कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो