scriptसानिया मिर्जा ने फेड कप में किया निराश | Fed Cup: Sania Mirza Loses in Doubles as India go Down to Japan | Patrika News

सानिया मिर्जा ने फेड कप में किया निराश

Published: Feb 06, 2016 12:58:00 pm

दुनिया की नम्बर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा को जापान के खिलाफ फेड कप के एशिया ओसनिया जोन ग्रुप एक के पूल-ए मुकाबले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा

Sania Mirza

Sania Mirza

हिन(थाइलैंड)। दुनिया की नम्बर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा को जापान के खिलाफ फेड कप के एशिया ओसनिया जोन ग्रुप एक के पूल-ए मुकाबले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। मुकाबले में भारत 1-2 से पराजित हो गया।

शीर्ष भारतीय महिला एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने विश्व की 56वीं रैकिंग की खिलाड़ी नाओ हिबिनो के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर टीम को बराबरी दिलाई, लेकिन युगल में सानिया व प्रार्थना थोंबारे की जोड़ी पराजित हो गई। इसके साथ ही जापान ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो