script

आम लड़कियों की तरह ही मेरी इच्छाएं, सजना-संवरना पसंद: सानिया 

Published: Aug 04, 2015 02:00:00 pm

 India international jewellery week के रैंप पर अपना जलवा बिखेरने वाली सानिया इस शो में मोनी अग्रवाल के लिए शो स्टॉपर बनी 

sania mirza fashion show

sania mirza fashion show

मुंबई। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का कहना है कि उनके मन में भी एक आम लड़की की तरह इच्छाएं हैं और वह भी सजने संवरने का शौक रखती हैं। इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक (आईआईजेडब्ल्यू) के रैंप पर सोमवार को अपना जलवा बिखेरने वाली सानिया इस शो में मोनी अग्रवाल के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। उन्होंने नीले रंग की पारंपरिक डिजाइन की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।



सानिया ने कहा कि वह लड़की पहले हैं और एक खिलाड़ी बाद में। इसी वजह से अन्य लड़कियों की तरह आभूषणों को लेकर उनकी भी अपनी पसंद हैं। एक खिलाड़ी होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरी लड़कियों की तरह मेरे मन में इच्छाएं और चाहत नहीं है। सानिया के लिए रैंप पर वॉक करना नई बात नहीं हैं, वह इससे पहले ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर, इंडियन ब्राइडल फैशन वीक और ग्लोबल फैशन शो जैसे कई मौकों पर रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं।



सानिया ने कहा कि उन्हें स्विटजरलैंड की टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन महिला युगल खिताब जीतने पर गर्व है। वह इससे पहले तीन बार मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। यह साल सानिया के लिए शानदार रहा है। वे रैंकिंग में भी नंबर वन तक पहुंची है और सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भी उनके नाम की सिफारिश की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो