scriptसानिया मिर्जा को खेल रत्न पर कर्नाटक हाई कोर्ट का स्टे | Karnataka HC stays Sania Mirza's khel ratan award | Patrika News

सानिया मिर्जा को खेल रत्न पर कर्नाटक हाई कोर्ट का स्टे

Published: Aug 26, 2015 05:10:00 pm

लिएंडर पेस के बाद
सानिया मिर्जा दूसरी टेनिस खिलाड़ी थीं जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने की
सिफारिश की गई थी

Sania Mirza

Sania Mirza

बेंगलूरू। कर्नाटक हाई कोर्ट ने पैरालिम्पियन खिलाड़ी एच गिरिशा की याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न दिए जाने पर रोक लगा दी है। गिरिशा ने 2012 मे हुए पैरालिम्पिक्स में पुरूषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीता था।

हाई कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है। इससे पहले, लिएंडर पेस के बाद सानिया मिर्जा दूसरी टेनिस खिलाड़ी थीं जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने की सिफारिश की गई थी।

गिरिशा ने अपनी याचिका में कहा था कि यह पुरस्कार उन्हें दिया जाना चाहिए था, लेकिन पुरस्कार के लिए चयन करने वाली प्रवर समिति ने उनकी अनदेखी की। इससे पहले, खेल मत्रालय ने अगस्त के शुरूआत में कहा था कि विंबलडन का युगल खिताब जीतने वाली सानिया के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए एवार्ड समिति से की गई है। मंत्रालय ने हालांकि कहा था कि अंतिम फैसला समिति का होगा।

उल्लेखनीय है कि इस साल जून में अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर सानिया ने विंबलडन के रूप में अपने करियर का पहला ग्रेंड स्लैम खिताब जीता था। युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो