scriptसानिया-मोनिका कनेक्टिकट ओपन के सेमीफाइनल में | sania and monika in the semifinal of coneticut open | Patrika News

सानिया-मोनिका कनेक्टिकट ओपन के सेमीफाइनल में

Published: Aug 26, 2016 05:51:00 pm

विश्व की नंबर एक महिला युगल
टेनिस खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा ने रोमानिया की मोनिका निकलेसकु के
साथ जोड़ी बनाकर 761000 डॉलर की ईनामी राशि वाले कनेक्टिकट ओपन के महिला
युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Sania Mirza Rohan Bopanna

Sania Mirza Rohan Bopanna

 कनेक्टिकट। सानिया-मोनिका ने क्वार्टरफाइनल में क्रोएशिया की दारिजा जुरक और आस्ट्रेलिया की एनास्तासिया रोडियोनोवा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से शिकस्त दी।

भारतीय-रोमानियाई जोड़ी ने चार में से चारों ब्रेक अंकों को भुनाया। 29 वर्षीय सानिया और 28 वर्षीय मोनिका की जोड़ी ने अपने 67 प्रतिशत सर्विस अंक जीते जबकि जुरक और रोडियोनोवा ने 52 प्रतिशत ही सर्विस अंक जीते।

विश्व की नंबर एक महिला युगल टेनिस खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा ने रोमानिया की मोनिका निकलेसकु के साथ जोड़ी बनाकर 761000 डॉलर की ईनामी राशि वाले कनेक्टिकट ओपन के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो