scriptराजीव गांधी खेल रत्न के लिए सानिया मिर्जा के नाम की सिफारिश | Sania Mirza recommended for Rajiv Gandhi Khel award | Patrika News
Uncategorized

राजीव गांधी खेल रत्न के लिए सानिया मिर्जा के नाम की सिफारिश

सानिया ने इस साल जून में स्विटजरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन का युगल खिताब जीता था

Aug 01, 2015 / 07:12 pm

जमील खान

Sania Mirza

Sania Mirza

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी है कि विश्व की नंबर एक युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए कर दी है। हालांकि, मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि इस पर अंतिम मुहर अवॉर्ड समिति लगाएगी।
Sania Mirza
सानिया ने इस साल जून में स्विटजरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर विंबलडन का युगल खिताब जीता था। यह खिताब जीतने से पहले सानिया विश्व की नंबर एक युगल खिलाड़ी बन गई थी।
Sania Mirza
खेल सचिव अजीत साहरन ने बताया कि खेल मंत्री सरबानंदा सोनोवल ने खेल जगत में जो उपलब्घियां हासिल की हैं, उसके लिए सानिया को खेल के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए अवार्ड समिति को नाम भेज दिया है।
Sania Mirza
साहरन ने बताया कि टेनिस संस्था की ओर से हमें सानिया का नाम देरी से मिला था, लेकिन फिर भी मंत्री ने उनका नाम समिति को भेज दिया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया है कि पुरस्कार देने पर अंतिम फैसला समिति का ही होगा।
Sania Mirza

Home / Uncategorized / राजीव गांधी खेल रत्न के लिए सानिया मिर्जा के नाम की सिफारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो