script

सानिया ने किस भारतीय खिलाड़ी को कहा जहरीला व्यक्ति, यहां पढ़े

Published: Sep 19, 2016 05:38:00 pm

सानिया मिर्जा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है।

Sania mirza

Sania mirza

हैदराबाद। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। सानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक जहरीले व्यक्ति से जीतने का एक ही तरीका है, खेलो ही नहीं। उनके इस ट्वीट के बाद टेनिस जगत में यह सनसनी मच गई कि आखिरकार सानिया ने किस खिलाड़ी को जहरीला व्यक्ति करार दिया है।

टेनिस पंडितों की माने तो सानिया ने यह ट्वीट भारतीय टेनिस के अनुभवी ख्खिलाड़ी लिएंडर पेस के बारें में किया है। दरअसल, लिएंडर पेस ने शनिवार को डेविस कप के डबल्स मैच के बाद कहा था कि रियो ओलंपिक में भारत के पास मिक्स्ड डबल्स में मेडल जीतने का मौका था। पर, टीम का चयन सही नहीं हुआ।



पेस ने कहा कि मैं साफ तौर पर कह सकता हूं कि रियो ही नहीं लंदन ओलंपिक में भी टीम का सिलेक्शन सही नहीं हुआ था। इस बार तो हमारे पास मिक्स्ड डबल्स में मेडल जीतने का बड़ा मौका था। सानिया पर तंज कसते हुए पेस ने कहा था, 14 महीने में चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के अलावा भला कोई क्या कर सकता है? मैं बस यही कह सकता हूं कि जो कुछ भी हुआ वह दुखद है।

जानकारों के अनुसार पेस का यह बयान सीधे-सीधे सानिया पर आक्रमण था, क्योंकि सानिया ने ही पेस की बजाए रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाकर रियो ओलिंपिक में खेलने की इच्छा जताई थी। पेस के इस बयान का सानिया ने ट्वीट के जरिए जवाब दिया।

मगर पेस के साथ सानिया की जोड़ी क्यों नहीं बनी? इसकी वजह साफ है कि भारतीय टेनिस में लिएंडर अलग-थलग हैं। रियो गेम्स के दौरान रोहन,सानिया और पेस ने कभी साथ में प्रैक्टिस नहीं की। ना ही गेम्स विलेज से स्टेडियम साथ आए-गए। सानिया, बोपन्ना और महेश भूपति की आपस में काफी बनती है।

https://twitter.com/hashtag/karmaiswatching?src=hash

ट्रेंडिंग वीडियो