scriptसानिया-सैंड्स ने जीता ब्रिस्बेन ओपन का युगल खिताब | Sania wins doubles title of Brisbane Open, loses No. 1 ranking | Patrika News

सानिया-सैंड्स ने जीता ब्रिस्बेन ओपन का युगल खिताब

Published: Jan 07, 2017 10:34:00 pm

सानिया को हालांकि इस खिताबी जीत का रैंकिंग में फायदा नहीं मिला और बीते 91 सप्ताह से शीर्ष पर चल रहीं सानिया दूसरे नंबर पर खिसक गईं

Sania Mirza Baithani Sanders

Sania Mirza Baithani Sanders

ब्रिस्बेन। भारत की शीर्ष महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शनिवार को ब्रिस्बेन ओपन में महिला युगल वर्ग का खिताब जीत लिया। सानिया ने अमरीका की अपनी जोड़ी बेथानी माटेक सैंड्स के साथ फाइनल मुकाबले में एकातेरिना मकारोवा और एलीना वेस्निना की रूसी जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से आसन मात देकर सत्र का पहला खिताब अपने नाम किया।

सानिया को हालांकि इस खिताबी जीत का रैंकिंग में फायदा नहीं मिला और बीते 91 सप्ताह से शीर्ष पर चल रहीं सानिया दूसरे नंबर पर खिसक गईं। शीर्ष स्थान पर उनकी जोड़ीदार माटेक सैंड्स ने कब्जा जमाया है। डब्ल्यूटीए के ट्विटर हैंडल पर मैच के बाद सानिया का बयान शेयर किया गया है, जिसमें सानिया ने कहा, मुझे ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे मैं मिस वल्र्ड नंबर-1 का ताज किसी और को सौंप रही हूं।

सानिया पिछले वर्ष भी यह खिताब जीतने में सफल रही थीं, हालांकि पिछले वर्ष उन्होंने यह खिताब अपनी सबसे सफल जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ जीता था। सानिया ने कहा, वेस्निना और मकारोवा के खिलाफ हमारे मुकाबले हमेशा ही कांटेदार हुआ है। मौजूद चैम्पियन के तौर पर लौटना हमेशा ही अच्छा लगता है। मेरी जोड़ीदार और सबसे अच्छी मित्र का शुक्रिया। हमने साल भर बाद यह मैच साथ खेला। पिछली बार हम सिडनी ओपन में साथ खेले थे।


भारत या पाकिस्तान? किस मुल्क से खेलेंगे सानिया-शोएब के बच्चे
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब दोनों अलग-अलग देश के लिए खेलते हैं और दोनों ही मझे हुए खिलाड़ी हैं। एक टीवी शो में जब ऐसा ही एक सवाल उठा कि इनके बच्चे भारत से खेलेंगे या पाकिस्तान की तरफ से। सानिया ने इसका जवाब एक टीवी शो में बड़े ही अलग अंदाज में दिया।

दरअसल, बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और सानिया दोनों एक टेलिविजन शो में एक साथ आए। इस शो में बॉलीवुड डायरेक्टर और इस शो के होस्ट साजिद खान ने सानिया से पूछा,आपकी शादी को छह साल हो चुके हैं और अब आपका बेबी भी होगा और अगर आपका बेबी खिलाड़ी बनना चाहे तो वो भारत के लिए खेलेगा या पाकिस्तान के लिए। सानिया ने इस सवाल का जवाब शानदार अंदाज में दिया।

सानिया ने कहा, ‘सच बताऊं तो हम दोनों के बीच कभी इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। हमें नहीं पता। हो सकता है वो खिलाड़ी ना बनना चाहे बल्कि एक्टर, टीचर या डॉक्टर बनना चाहे। यह अभी दूर की सोच है। मुझे हिन्दुस्तानी होने पर गर्व है और शोएब को पाकिस्तानी लेकिन फिलहाल हमें पति-पत्नी होने पर गर्व है।

सानिया वैसे तो अपने दो टूक जवाबों के लिए मशहूर हैं। लेकिन इस जवाब से उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लोगों का दिल जीत लिया होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो