scriptटेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को सरकार देगी 35 लाख रुपए | Somdev to get Rs 35 lakh from government | Patrika News

टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को सरकार देगी 35 लाख रुपए

Published: Feb 12, 2016 10:32:00 am

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को अभ्यास,
यात्रा और रिहायशी जरूरतों के लिए 35 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मंजूर की

Somdev devvarman

Somdev devvarman

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को अभ्यास, यात्रा और रिहायशी जरूरतों के लिए 35 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मंजूर की।

मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय खेल विकास कोष से सोमदेव को 2016 में अभ्यास के लिए 35 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मंजूर की गई है।

सोमदेव ने हाल ही में नए कोच की सेवाएं ली हैं, हालांकि एटीपी टूर पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और वह रैंकिंग में गिरकर 186वें स्थान पर आ गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो