script

यूएस ओपन: सेरेना के पास कैलेंडर ग्रैंड स्लेम का मौका

Published: Aug 31, 2015 08:40:00 am

सेरेना यूएस ओपन जीतने के साथ एक कैलेंडर वर्ष के चारों ग्रैंड स्लेम की चैम्पियन बनने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर सकती हैं

US open

US open

न्यूयार्क। विश्व की नम्बर एक महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स सोमवार से शुरू होने जा रहे वर्ष के चौथे व अंतिम ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कैलेंडर ग्रैंड स्लेम पूरा करने के इरादे से उतरेंगी। वहीं अन्य खिलाडियों में रूस की मारिया शारापोवा, सर्बिया के नोवाक जोकोविच, दिग्गज रोजर फेडरर, एंडी मरे और खराब फॉर्म से गुजर रहे स्पेन के राफेल नडाल आकर्षण का केन्द्र होंगे।



सेरेना अपने घरेलू मैदान पर 27 वर्षो में पहली बार कैलेंडर ग्रैंड स्लेम पूरा करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी। महिला एकल में सेरेना ने पिछले तीन ग्रैंड स्लेम खिताब अपने नाम किए हैं। सेरेना यूएस ओपन जीतने के साथ एक कैलेंडर वर्ष के चारों ग्रैंड स्लेम की चैम्पियन बनने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। अगर वे यहां जीत जाती हैं तो एक ही सत्र में चारों ग्रैंड स्लेम जीतने वाली दुनिया की चौथी खिलाड़ी बन जाएंगी।



इससे पहले यह मौरीन कोनोली (1953), मार्गेट कोर्ट (1970) तथा स्टेफी ग्राफ (1988) ये उपलब्घि हासिल कर चुकी हैं। सेरेना अपने घरेलू मैदान पर 7वां खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी। अगर ऎसा होता है तो वे क्रिस एवर्ट के साथ ऑलटाइम लिस्ट में शामिल हो जाएंगी जबकि 22 ग्रैंड स्लेम विजेता ग्राफ के बराबर दूसरे नम्बर पर पहुंच जाएंगी।



फेडरर का लक्ष्य ग्रैंडस्लैम विजय
वहीं 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर का लक्ष्य अपने ग्रैंड स्लैम सूखे को समाप्त करना है। फेडरर इस साल अच्छी फॉर्म में रहे हैं लेकिन ग्रैंड स्लैम उनकी पहुंच से बाहर रहा है। वे विबंलडन के फाइनल तक पहुंचे थे जहां उन्हें नंबर वन नोवाक जोकोविच के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वहीं राफेल नडाल भी जोरदार वापसी की ताक में होंगे। चोट के चलते इस साल उनकी फॉर्म गड़बड़ा गई है। वे इस साल फ्रैंच ओपन में भी फ्लॉप रहे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो