scriptवावरिंका, महिला फुटबालर क्रीगर ने कवर पेज के लिए उतारे कपड़े | Wawrinka, woman footballer Krieger strip for cover page | Patrika News

वावरिंका, महिला फुटबालर क्रीगर ने कवर पेज के लिए उतारे कपड़े

Published: Jul 02, 2015 11:51:00 am

वावरिंका और अमेरिकी महिला फुटबाल खिलाड़ी अली क्रीगर ने  “द बॉडी” अंक के लिए निर्वस्त्र फोटोशूट करवाया

wawrinka

wawrinka

लंदन। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार स्टानिस्लास वावरिंका और अमेरिकी महिला फुटबाल खिलाड़ी अली क्रीगर ने ईएसपीएन की पत्रिका के 2015 के “द बॉडी” अंक के लिए निर्वस्त्र फोटोशूट करवाया।

दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके वावरिंका और फीफा महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर चुकी अमेरिकी टीम की खिलाड़ी क्रीगर ने पत्रिका के इस अंक के लिए सारी वर्जनाएं तोड़ दीं।

यह पत्रिका 10 जुलाई तक बाजार में आ जाएगी। वावरिंका इस समय जारी वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पहले दौर में जीतकर दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। पत्रिका के वार्षिकांक के लिए क्रीगर ने निर्वस्त्र अवस्था में सुनहरी गेंद पैरों के नीचे दबाए खड़ी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो