scriptडब्ल्स रैंकिंग : सानिया टॉप पर कायम, बोपन्ना खिसके | WTA doubles ranking: sania mirza still at top, Bopanna out of 20 | Patrika News
Uncategorized

डब्ल्स रैंकिंग : सानिया टॉप पर कायम, बोपन्ना खिसके

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए डब्ल्स रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई है जबकि एटीपी डब्ल्स रैंकिंग में रोहन बोपन्ना चार पायदान खिसककर 23वें स्थान पर पहुंच गए

Oct 18, 2016 / 01:17 pm

भूप सिंह

Sania Mirza

Sania Mirza

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए डब्ल्स रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई है जबकि एटीपी डब्ल्स रैंकिंग में रोहन बोपन्ना चार पायदान खिसककर 23वें स्थान पर पहुंच गए।

सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को बीजिंग में हुए चाइना ओपन टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में पराजय झेलनी पड़ी थी। सानिया के कुल 8885 रैंकिंग अंक हैं। सानिया की पूर्व जोड़ीदार स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। 

पुरुष डब्ल्स रैंकिंग में बोपन्ना चार पायदान खिसककर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं अनुभवी लिएंडर पेस 59वें स्थान पर बने हुए हैं। दिविज शरण और पूरव राजा दो-दो पायदान चढ़कर क्रमश: 66वें और 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एकल रैंकिंग में साकेत माइनेनी 32 पायदान खिसककर 186वें स्थान पर लुढ़क गए हैं।

Home / Uncategorized / डब्ल्स रैंकिंग : सानिया टॉप पर कायम, बोपन्ना खिसके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो