scriptकृषि विभाग की टीम ने किया फसलों का निरीक्षण | The team was led by the Department of Agriculture inspection of crops | Patrika News

कृषि विभाग की टीम ने किया फसलों का निरीक्षण

locationटीकमगढ़Published: Sep 24, 2016 08:45:00 pm

Submitted by:

Widush Mishra

एनजीओ से उड़द का बीज लेकर खेती करने वाले किसान परेशान है। इस समय पूरे
जिले में जहां उड़द की फसल की कटाई शुरू हो गईहै।एनजीओ द्वारा दिए गए बीज
में अब तक फल नही आए है। इसकी शिकायत के बाद एनजीओ के कर्मचारियों के साथ
कृषि विभाग ने फसलों का निरीक्षण किया और देर से फल आने की बात कहीं।

Given the official crop fields

Given the official crop fields



टीकमगढ़। एनजीओ से उड़द का बीज लेकर खेती करने वाले किसान परेशान है। इस समय पूरे जिले में जहां उड़द की फसल की कटाई शुरू हो गईहै।एनजीओ द्वारा दिए गए बीज में अब तक फल नही आए है। इसकी शिकायत के बाद एनजीओ के कर्मचारियों के साथ कृषि विभाग ने फसलों का निरीक्षण किया और देर से फल आने की बात कहीं।

क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में काम कर रहे चंदेरा सहित क्षेत्र के अनेक गांव में उड़द का बीज प्रदान किया गया था। इस बीज को बोकर किसान परेशान है। एनजीओ द्वारा दिए गए बीज से फसल करने वाले किसानों की फसलों में अब तक दाने नही आए है। इसकी शिकायत किसानों ने कृषि विभाग से की थी। किसानों की शिकायत के बाद शनिवार को कृषि विभाग के एडीए एपी सिंह, कृषि वैज्ञानिक डीएस परमार ने इन किसानों की फसलों का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने इस फसल में देर से दाने आने की बात कहीं है।

वहीं किसानों का कहना है कि अब जब पूरे क्षेत्र में उड़द की फसल कटने लगी है और उनकी फसलों में अभी फूल तक नही आया हैतो फसल तैयार कब होगी। लेकिन इस मामलें विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल किसानों को यह कह कर मना लिया है कि यदि फसल में दाने नही आते है तो विभाग राहत देगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो