script श्रद्धालुओं ने किए भगवान रामराजा सरकार के दर्शन | Visitors visited the Lord Ramaraja Government | Patrika News

 श्रद्धालुओं ने किए भगवान रामराजा सरकार के दर्शन

locationटीकमगढ़Published: Jul 24, 2017 01:16:00 am

भूख और प्यास से परेशान कई यात्री अपने वाहन छोड़कर भोजन और पानी की तलाश में वाहन से उतरकर पैदल ही दूरी तय करते नजर आए

Tikamgarh news in hindi, madhya pradesh news in hi

Tikamgarh news in hindi, madhya pradesh news in hindi

ओरछा. विश्व प्रसिद्ध पर्यटक एवं धार्मिक नगरी ओरछा में रविवार को पुष्य नक्षत्र के चलते लगभग 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान रामराजा सरकार के दरबार पहुंचकर दर्शन किए।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। यह क्रम दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। धर्मप्रेमियों में उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों से ओरछा पहुंचे तो कई धर्मप्रेमी उत्साहपूर्वक ढंग से जत्थे के रूप में भगवान के जयकारे लगाते हुए पैदल ही ओरछा तक का सफर तय कर पहुंचे। 


भक्त रामराजा सरकार के दर्शन कर लाला हरदौल बैठक से होते हुए दर्शन कर वापस आए। इस दौरान पुलिस व्यवस्था मंदिर के साथ नगर में ठीक रही लेकिन वाहनों की संख्या बढऩे के कारण कई श्रद्धालु भगवान के दर्शन नहीं कर सके। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा और तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

व्यवस्था बिगड़ी
पुष्य नक्षत्र में एकदम से उमड़े जनसैलाब के चलते अचानक यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन एवं फुट्टा दरवाजे पर सैंकड़ों वाहन दोनों ओर फंस गए। जिससे दो घंटे तक हजारों श्रद्धालु जाम में फंसे रहे।

इस दौरान भूख और प्यास से परेशान कई यात्री अपने वाहन छोड़कर भोजन और पानी की तलाश में वाहन से उतरकर पैदल ही दूरी तय करते नजर आए। जाम की जानकारी लगते ही नाराई चौकी प्रभारी रामसेवक झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद जाम खुला। 

यातायात व्यवस्था बिगडऩे की जानकारी पर यातायात प्रभारी एसआई विजय देवड़ा, एएसआई लीलाधर तिवारी, आरक्षक कमल सेंगर सहित दो दर्जन पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर आधा घंटे के बाद सुचारू यातायात बहाल कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो