script

हीरो बनने आए अर्जुन रामपाल को विलेन के रूप में मिली बड़ी सफलता

Published: Nov 25, 2015 11:46:00 pm

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का गुरूवार को अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 26 नवंबर, 1972 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ था

Arjun Rampal

Arjun Rampal

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का गुरूवार को अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 26 नवंबर, 1972 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ था इनके पिता का नाम अमरजीत रामपाल और मां का नाम ग्वेन रामपाल है। अर्जुन रामपाल ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। मगर बाद में उन्होंने एक्टर, प्रोड्यूसर और टीवी होस्ट के रुप में भी पहचान बनाई। वर्तमान में अर्जुन रामपाल एक एक्टर होने के साथ ही बिजनेसमैन भी हैं। अर्जुन ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2001 में फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से किया था। इस फिल्म में उनका किरदार एक मॉडल का ही था। बीते पंद्रह सालों में अर्जुन रामपाल के काम को कई फिल्मों में सराहा गया। मगर अर्जुन रामपाल को पहली कमर्शियल सक्सेस साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से मिली थी। हालांकि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था।

लीड रोल शाहरुख खान ने निभाया था। इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने भी अपना करियर शुरू किया था। शाहरुख खान के डबल रोल वाली यह फिल्म बहुत बड़ी सक्सेस रही थी। इस फिल्म के बाद अर्जुन रामपाल के करियर को नई गति मिली। इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को सराहा गया। इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को नेशनल अवॉर्ड के साथ ही फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।

साल 2010 में आई फिल्म हाउसफुल भी सफल रही। अर्जन रामपाल ने साल 2006 में फिल्म आई सी यू बनाई। हालांकि यह फिल्म असफल रही थी। इन दिनों अर्जुन रामपाल रॉक ऑन के सीक्वल की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। बीते कुछ समय में अर्जुन और सुजैन खान की रिलेशनशिप भी खासी चर्चा में रही हैं। अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया भी एक सफल मॉडल रह चुकी हैं। इस कपल की दो बेटियां हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो