scriptजन्मदिन- आज भी जवां हैं जिंदगी के 61 बसंत पार कर चुकी रेखा | Happy birthday- Rekha | Patrika News

जन्मदिन- आज भी जवां हैं जिंदगी के 61 बसंत पार कर चुकी रेखा

Published: Oct 09, 2015 11:22:00 pm

रेखा ने खूबसूरत, खून भरी मांग, उमराव जान, धर्मात्मा, बीवी हो तो ऎसी, फूल बने अंगारे बॉलीवुड के ये तमाम वो फिल्में हैं, जिसमें लीड एक्ट्रेस का रोल किया था।

birthday rekha

birthday rekha

जयपुर। हिंदी सिनेमा की एक सफल अत्रिनेत्री भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा का जन्म आज ही के दिन 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई (मद्रास) में तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन और तमिल अभिनेत्री पुष्पावली के घर हुआ था। रेखा को हिन्दी फिल्मों की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। वैसे तो रेखा ने अपने फिल्मी जीवन की शुरूआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम से की थी। लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनकी पहचान 1970 में आई फिल्म सावन भादों से हुई।

रेखा की कुछ यादगार फिल्में
खूबसूरत, खून भरी मांग, उमराव जान, धर्मात्मा, बीवी हो तो ऎसी, फूल बने अंगारे बॉलीवुड के ये तमाम वो फिल्में हैं, जिसमें रेखा ने लीड एक्ट्रेस का रोल किया था। 1966 से सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू चलाने वाली रेखा 61 साल की हो चुकी हैं। रेखा पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर 1966 में आईं। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम में काम किया था। इसके बाद रेखा का जो सफर शुरू हुआ वो आज भी जारी है। वो हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ की 175 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रेखा का फिल्मी सफर कामयाबी और अवॉर्ड्स से भरा हुआ है।

नहीं मिल सका कोई भी हमसफर
सिल्वर स्क्रीन पर भले ही रेखा कई अभिनेताओं के साथ जोड़ी बना चुकी हों, लेकिन जब बात उनकी रियल लाइफ की होती है, तो उनकी जोड़ी हमेशा ही टूटती रही है। रेखा की शादी यूं तो इंडस्ट्रियल मुकेश अग्रवाल से हुई थी, लेकिन उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है। रेखा के लव लाइफ की लिस्ट बहुत लंबी है। इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नवीन निश्चल, विश्वजीत, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद मेहरा जैसे अभिनेता भी शामिल हैं। लेकिन उनके जीवन में ऎसा कोई हमसफर नहीं आ सका जो उनके जीवन के सफर में हमसफर बन सकता। रेखा आज भी आविवाहित ही हैं, रेखा की कई शादियां भी हुई लेकिन सभी असफल रहीं। रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर सजाती हैं,मंगलसूत्र पहनती हैं, लेकिन ये मंगलसूत्र और सिंदूर किसके नाम का है यह आज एक रहस्य है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो