scriptसुनील दत्त की पुत्री प्रिया दत्त का जन्मदिन आज | Happy Birthday to Priya Dutt | Patrika News

सुनील दत्त की पुत्री प्रिया दत्त का जन्मदिन आज

Published: Aug 27, 2015 09:14:00 pm

जन्मी प्रिया दत्त के परिवार में उनकी बहन नम्रता को छोड़कर सभी हिन्दी सिनेमा से जुड़े हुए हैं। 

priya dutt

priya dutt

बॉलीवुड कलाकार सुनील दत्त की पुत्री के रूप में करियर शुरू कर अपना स्वतंत्र राजनीतिक अस्तित्व बनाने वाली प्रिया दत्त एक खास शख्सियत मानी जाती है। आज ही के दिन 28 अगस्त 1966 को जन्मी प्रिया दत्त के परिवार में उनकी बहन नम्रता को छोड़कर सभी हिन्दी सिनेमा से जुड़े हुए हैं। परन्तु उन्होंने अपने आप को सिनेमा से दूर कर राजनीति से जुड़ना पसंद किया। 

सोफिया कॉलेज, मुम्बई से ग्रेजुएशन करने के बाद प्रिया दत्त ने यूएसए से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। राजनीति में रूझान के चलते उन्होंने राजनीति ज्वॉइन की। वर्ष 2005 में पिता सुनील दत्त की मृत्यु के बाद उन्होंने अपने पिता की सीट से चुनाव लड़ा और जीता।

प्रिया दत्त सामाजिक कार्यो में भी भागीदारी करती है। वह अपने पिता द्वारा स्थापित नर्गिस दत्त मेमोरिएल चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ी हुई है तथा कैंसर पीडितों के लिए सहायता कार्य करती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो