scriptराष्टमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले राव इंदरजीत का आज है हैप्पी बर्थडे | Happy Birthday to Rao Inderjit Singh | Patrika News
खास खबर

राष्टमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले राव इंदरजीत का आज है हैप्पी बर्थडे

इंदरजीत सिंह नरेंद्र मोदी सरकार में योजना और रक्षा राज्यमंत्री हैं

Feb 11, 2016 / 12:53 am

जमील खान

Rao inderjit singh

Rao inderjit singh

रेवाड़ी। भारतीय शूटिंग टीम का 1990 से 2003 तक सदस्य रहे और राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले राव इंदरजीत सिंह का जन्म 11 फरवरी 1951 को राव बीरेंद्र सिंह के घर हुआ जो रेवाड़ी राजघराने के वंशज हैं। वह नरेंद्र मोदी सरकार में योजना और रक्षा राज्यमंत्री हैं। वह 16वीं लोकसभा में हरियाणा के गुडग़ांव का नेतृत्व करते हैं। इंदरजीत सिंह यादव समुदाय के एक प्रमुख नेता हैं। राष्ट्रीय स्तर पर वह पर्यावरण और विदेश मंत्रालय में राज्यमंत्री रह चुके हैं।

इंदरजीत सिंह ने अपनी पढ़ाई लॉरेंस स्कूल और दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) से की। डीयू से ही उन्होंने विधि की डिग्री भी ली।

राजनैतिक करियर
राव इंदरजीत सिंह हरियाणा विधानसभा के लिए 4 बार चुने गए। सबसे पहले वह 1977 में चुने गए। 1982 से 1987 तक वह खाद्य मंत्रालय में राज्यमंत्री रहे। लोकसभा के लिए वह 1998 में चुने गए। इसके बाद 1999, 2000, 2004, 2009। 1991 से लेकर 1996 तक वह पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री रहे। इसके बाद 2004 से 2006 तक वह विदेश राज्यमंत्री रहे और फिर 2006 से 2009 तक रक्षा उत्पादन राज्यमंत्री रहे।

इंदरजीत सिंह 1998 में लोकसभा के लिए मोहिंदरगढ़ से सांसद चुने गए। 2004 में 14वीं लोकसभा के लिए फिर यहीं से चुने गए। 2009 के चुनाव में गुडग़ांव से चुनकर संसद पहुंचे। यहां से वह 23 उम्मीदवारों को हराकर लोकसभा सदस्य बने थे।

भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ खोला मोर्चा
दक्षिण हरियाणा से आने वाले राव इंदरजीत सिंह ने प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा पर आरोप लगाया था कि प्रदेश के अन्य हिस्सों को दरकिनार कर अपने निर्वाचन क्षेत्र रोहतक का विकास कर रहे हैं। अपने आरोपों को साबित करने के लिए उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जरिए प्राप्त दस्तावेज पेश किए। हरियाणा में 5,135 योजनाओं की घोषणा की गई थी जिसमें से 2,045 योजनाएं तीन जिलों- रोहतक, झझर और सोनीपत के लिए थीं जो हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंदर सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में आते हैं। कभी कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे इंदरजीत ने 23 सितंबर, 2013 को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Home / Special / राष्टमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले राव इंदरजीत का आज है हैप्पी बर्थडे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो