scriptजन्मदिन- भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा से जुड़ी कुछ बातें | Know interesting facts about Ishant Sharma | Patrika News

जन्मदिन- भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा से जुड़ी कुछ बातें

Published: Sep 01, 2015 11:21:00 pm

ईशांत शर्मा सबसे लम्बे भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी लम्बाई 6 फीट चार इंच है 

Ishant Sharma

Ishant Sharma

जयपुर। भारतीय तेज गेंदबाजी के नए अगुवा ईशांत शर्मा का आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। लंबे कद और लंबे बालों वाले इस खिलाड़ी का जन्म 02 सितम्बर 1988 को दिल्ली में हुआ था। अपने कॅरियर की शुरूआत में अपनी उछाल भरी गेंदों से ईशांत ने सनसनी मचा दी थी लेकिन धीरे-धीरे वे अपनी धार खोते रहे। हालांकि इस साल वे फिर से अपने रंग में दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं बर्थडे पर ईशांत के से जुड़ी कुछ बातें

1. ईशांत शर्मा सबसे लम्बे भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी लम्बाई 6 फीट चार इंच है और वे अपने टीम साथियों से काफी लम्बे हैं। अबय कुरूविला को भारत का सबसे लम्बा क्रिकेटर माना जाता है। उनकी लम्बाई 6 फीट 6 इंच थी।

2. ईशांत शर्मा ने अपना अंडर-19 वनडे और टेस्ट डेब्यू विराट कोहली के साथ ही किया है। साथ ही फर्स्ट क्लास और रणजी ट्रॉफी डेब्यू भी कोहली के साथ ही किया था।

3. इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सत्र में ईशांत को 9.50 लाख डॉलर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था। लेकिन ईशांत को केवल सात विकेट मिले। इस तरह उनका एक विकेट 135714 डॉलर का पड़ा।

4. टेस्ट क्रिकेट में नौवें विकेट के लिए सक्सेसफुल चेज के दौरान ईशांत शर्मा ने वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर सबसे बड़ी साझेदारी की थी। दोनों ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 81 रन जोड़े थे।

5. 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ईशांत ने 152.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। यह किसी भारतीय द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद थी।

6. पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर रिकी पोटिंग से उनकी प्रतिद्वंदिता मशहूर रही थी। अपने पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर ईशांत ने पोंटिंग को जमकर छकाया था। पोंटिंग को ईशांत ने आठ बार आउट किया था। हालांकि ईशांत इंग्लैण्ड के कप्तान एलिस्टेयर कुक को भी आठ बार आउट कर चुके हैं।

7. कपिल देव के अलावा वे एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं जो विदेश में चार बार छह या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

8. ईशांत के नाम पर एक ही मैच में सबसे खराब और बेकार प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड है। इस साल न्यूजीलैण्ड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में पहली पारी में 51 रन देकर 6 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में 164 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए।

9. ईशांत शर्मा बल्लेबाजी में भी कम नहीं है। 11वें नंबर के बल्लेबाज जिन्होंने 30 पारियां खेली हो उनमें ईशांत औसत के आधार पर पांचवें नंबर पर है। उनकी औसत 12.50 है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो