scriptजब प्रियंका के साथ “जंजीर” में बंधे थे राम चरण तेजा | Happy birthday Ram Charan Teja | Patrika News

जब प्रियंका के साथ “जंजीर” में बंधे थे राम चरण तेजा

Published: Mar 26, 2015 04:17:00 pm

उन्होंने बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म
“जंजीर” के रिमेक से डेब्यू किया

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण तेजा का जन्म 27 मार्च 1985 को हुआ था। राम चरण को एक्टिंग विरासत में मिली, वे सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। उन्होंने चिरूथा से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। फिल्म सुपरहिट रही, इसके बाद उन्होंने वापिस मुड़कर नहीं देखा।

फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट साउथ डेब्यूटेंट अवॉर्ड और नंदी स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड से नवाजा गया। राम चरण 2009 की ब्लॉकबस्टर “मागाधीरा” में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म “जंजीर” के रिमेक से डेब्यू किया। इस फिल्म में वे प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएं। हालांकि फिल्म नहीं चली लेकिन उनके अभिनय की प्रशंसा की गई।

राम चरण ने अपने छोटे से करियर में 2 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं। फिल्मों के अलावा राम चरण एक बहुत अच्छे घुड़सवार और बिजनेसमैन हैं। उनकी अपनी खुद की पोलो टीम राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब है। साथ ही वे एक तेलुगू टीवी चैनल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो