scriptइस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे साउथ सुपरस्टार रजनीकांत | Superstar Rajinikanth will not celebrate his birthday this year | Patrika News

इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे साउथ सुपरस्टार रजनीकांत

Published: Dec 08, 2015 02:40:00 pm

दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को 64 साल के हो जाएंगे, उन्होंने अपने फैंस से उनके बर्थडे पर जश्न न मनाने का आग्रह किया है

rajinikanth

rajinikanth

चेन्नई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने फैंस से उनके बर्थडे पर जश्न न मनाने का आग्रह किया है। दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को 64 साल के हो जाएंगे।

साउथ में रजनीकांत को भगवान की तरह पूजा जाता है वहां के लोग उनके जन्मदिन को त्योहार की तरह मनाते हैं लेकिन इस बार रजनीकांत ने खुद उनसे ऐसा न करने का निवेदन किया है। तमिलनाडु में हुए भारी बारिश के कारण मची तबाही को देखते हुए उन्होंने ऐसा न करने का आग्रह किया है। 

रजनीकांत के एक करीबी सूत्र ने बताया, भारी बारिश से प्रभावित तमिलनाडु सामान्य स्थिति में वापस आ रहा है और रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से एक होकर बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने का आग्रह किया।

सूत्रों के मुताबिक 63 वर्षीय अभिनेता का मानना है कि राज्य के लोगों को मदद देना उनके जन्मदिन मनाने से अधिक महत्वपूर्ण है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि रजनीकांत के जन्मदिन पर एंथिरन 2 से संबंधित होने वाले आधिकारिक घोषणा को भी स्थगित कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी तमिल फिल्म कबाली की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उन्हें एक गैंगस्टर का किरदार निभाते देखा जाएगा। फिल्म में रजनीकांत के अलावा राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो