scriptफांस बन गए कार्ड | Became a card trap | Patrika News
टोंक

फांस बन गए कार्ड

नए कार्ड बनवाने के लिए रसद विभाग के चक्कर लगा
चुके उपभोक्ताओं के लिए अब ई-मित्र केन्द्र पर

टोंकApr 19, 2015 / 11:46 pm

मुकेश शर्मा

tonk

tonk

टोंक।नए कार्ड बनवाने के लिए रसद विभाग के चक्कर लगा चुके उपभोक्ताओं के लिए अब ई-मित्र केन्द्र पर बनने वाले नए राशन कार्ड भी गले की फांस बन गए हैं। एक तरफ ई-मित्र केन्द्र पर राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ रसद विभाग तथा सम्बन्घित नगर निकाय ने ई-मित्र पर ही राशन कार्ड बनवाने के निर्देश जारी कर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। ऎसे में दोनों ही जगह से उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे हैं।


डिजिटल राशन कार्ड योजना के तहत गत एक अप्रेल से राशन कार्ड बनवाए जाने थे। इसके तहत रसद विभाग ने ई-मित्र केन्द्रों को स्टेशनरी भी उपलब्ध करा दी, लेकिन संचालकों की लापरवाही के चलते उपभोक्ता नए राशन कार्ड के लिए चक्कर लगा रहे हैं।


एक पखवाड़ा गुजर गया, लेकिन अभी तक एक भी राशन कार्ड ई-मित्र केन्द्र के जरिए नहीं बनाया गया। परेशान उपभोक्ता एक बार फिर रसद विभाग के चक्कर लगा रहा है।

ये हंै नहीं बनने के कारण


उपभोक्ताओं ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने में मिल रही कम राशि के चलते ई-मित्र केन्द्र संचालक कार्ड बनाने से कतरा रहे हैं। जबकि प्रतियोगी परीक्षा तथा अन्य कम्प्यूटराइज्ड कार्य के लिए उन्हें अधिक मुनाफा होता है। ऎसे मे वे अन्य कार्य को तवज्जो देकर राशन कार्ड बनाने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इतने बनने थे


जिले के तीन लाख 56 हजार 495 उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। इनमें से तीन लाख 15 हजार 615 के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मिल गए, लेकिन 40 हजार 879 के कार्ड अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

50 रूपए की मिलती है रसीद


डिजिटल राशन कार्ड बनवाने के लिए रसद विभाग ने जिले में 460 ई-मित्र केन्द्र चयनित किए हैं। यह केन्द्र उपभोक्ता से दो बार में 50 रूपए लेकर नया राशन कार्ड देंगे। आवेदन करने पर 20 रूपए तथा राशन कार्ड देने पर 30 रूपए लिए जाएंगे। उपभोक्ता को दोनों बार 20 व 30 रूपए की कम्प्यूटराइज्ड रसीद मिलेगी। रसद विभाग ने सभी ई-मित्र केन्द्रों पर कार्ड का कवर व अंदर के 16 कागज युक्त डायरी दे दी है। इसके तहत शहरी उपभोक्ताओं को एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं के इनके अलावा स्टेट बीपीएल के कार्ड भी बनाए जाने हैं।

अनिवार्य है राशन कार्ड बनाना


ई-मित्र केन्द्र संचालकों को उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाना जरूरी है। कई उपभोक्ताओं की शिकायत मिली है। इसके चलते सम्बन्घित अधिकारी से वार्ता की जाएगी। अशोक कुमार त्यागीजिला रसद अधिकारी, टोंक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो