scriptचार छात्राएं टोंक रैफर | Referee four students Tonk | Patrika News
टोंक

चार छात्राएं टोंक रैफर

राजकीय जनजाति बालिका उच्च माध्यमिक आवासीय  विद्यालय की पन्द्रह  छात्राओं का उपचार दूसरे दिन

टोंकFeb 04, 2016 / 11:11 pm

मुकेश शर्मा

tonk

tonk

निवाई।राजकीय जनजाति बालिका उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय की पन्द्रह छात्राओं का उपचार दूसरे दिन गुरुवार को भी अस्पताल में किया गया। चार छात्राओं की हालत चिंताजनक होने पर टोंक रैफर किया गया। स्थानीय अस्पताल में शुक्रवार सुबह भी आवासीय विद्यालय की बीमार छात्राओं को लाया गया। छात्राओं ने बताया कि उनके खांसी, सिरदर्द, बुखार, पेट एवं हाथ-पैर में दर्द है। इस दौरान अनिता, सुनिता, पूजा एवं प्रियंका की चिंताजनक स्थिति होने पर टोंक रैफर किया गया। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की देखभाल के लिए डॉ. राजेश जैन को नियुक्त कर रखा है। छात्राओं के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पन्द्रह छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो