scriptरोडवेज में आग, यात्रियों में हड़कंप | Roadways in the fire, scattering passengers | Patrika News

रोडवेज में आग, यात्रियों में हड़कंप

locationटोंकPublished: Feb 03, 2016 11:05:00 pm

रोडवेज बस स्टैण्ड पर बुधवार दोपहर झालावाड़ आगार की बस में आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच

tonk

tonk

टोंक।रोडवेज बस स्टैण्ड पर बुधवार दोपहर झालावाड़ आगार की बस में आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित उतार लिए गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जयपुर से झालावाड़ जा रही बस में यात्री उतरने व चढऩे में व्यस्त थे। इस बीच रेडिएटर जलने लगा। इस बीच आगे लपटे उठती देखकर बस में सवार अन्य यात्री भी एक के बाद एक उतर गए। बाद में दमकल को सूचना दी गई। इसके बाद आग बुझाई गई। यात्रियों को अगार अधिकारियों ने अन्य बसों से गन्त्व्य के लिए रवाना कर दिया गया। बस में 38 यात्री सवार थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो