scriptपुणे के इन 5 भूतहा स्थानों के बारे में जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगेटे! | 5 Most Haunted places in Pune | Patrika News

पुणे के इन 5 भूतहा स्थानों के बारे में जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगेटे!

Published: Aug 29, 2016 03:17:00 pm

पुणे के 5 ऐसे भूतहा स्थान जहां के बारे में जानकार आपके रोंगेटे खड़े हो जाएंगे…

haunted places in pune

haunted places in pune

जयपुर। अक्सर भूतहा कहानियां सुनकर अधिकतर लोग डर जाते हैं, पर उनमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो एक नए रोमांच के लिए डरावनी जगहों की खोज में जाते हैं। आसपास होने वाली असाधारण गतिविधियां अक्सर लोगों को डराती हैं, जिससे लोगों में सबसे ज्यादा सनसनी फैलती है। लेकिन अगर आपको भूतों से डर लगता हैं तो आप ऐसे स्थानों पर जाने से बचे। वे लोग जिन्हेें भूतहा जगहों की सैर करना पसंद है, उनके लिए हम पुणे की भूतहा जगहों की लिस्ट लाए हैं, जहां आप डर से काप जाएंगे।



विक्ट्री थियेटर (The Victory Theater in Pune)
‘अक्सर रात के समय, यहां की लाइब्रेर में भूतों की आवाज आती है।’ चलिए अल्बर्टों मंगुएल के इस विचार में लाइब्रेरी शब्द को थियेटर के साथ बदल देते हैं। जी हां, यहां बात कर रहे हैं पुणे के विक्ट्री थियेटर के बारे में जहां सुबह से शाम तक फिल्में दिखाई जाते हैं और दिनभर लोगों का उत्साह देखने लायक होता है। वहीं इसके विपरीत, रात में यहां भूतों का उत्सव होता है। आवाज करती कुर्सियां, चरमराते दरवाजे, तेज और चुभती आवाजें विक्ट्री थियेटर में रात भर सुनाई देती हैं। इसलिए इसे पुणे के सबसे भूतहा जगहों में से एक माना जाता है।



सिंहगढ़ किला (Sinhagad Fort in Pune)
चलिए, आज हम इतिहास को फिर से दोहराते हैं! आज के समय में सिंहगढ़ किला प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है, जो पुणे के पास ही लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पुराने किले की कई सारी डरावनी कथा-कहानियां प्रचलित हैं। यहां के मूल निवासी कहते हैं कि, उन्हें यहां पर युद्ध और युद्धभूमि में होने वाली आवाजें सुनाई देती हैं। उनका मानना है कि ये जरूर ही उन सैनिकों की आवाजें है, जो इस किले में युद्ध के दौरान मारे गए थे। इस किले से ही संबंधित एक और कहानी एक दुर्घटना की है जो इसी किले में घटी थी। कुछ सालों पहले यहां एक बस दुर्घटना में कई बच्चों की मौत हो गई थी। कुछ पर्यटकों और गांववालों का कहना है कि, उन्होंने किले के उस चट्टान के पास जहां वह बस दुर्घटना हुई थी, वहां बच्चों के चीखने- चिल्लाने की आवाजें सुनी है।



शनिवार वाड़ा (Shaniwarwada Fort in Pune)
शनिवार वाड़ा, पेशवाओं का महल पुणे शहर में ही स्थित है। हाल ही में आई बाजीराव मस्तानी फिल्म ने इसे और प्रसिद्धि दिलाई है। हालांकि शनिवार वाड़ा एक भूतहा स्थान होने के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां कई सारी असाधारण गतिविधियां होने की बात होती हैं। कहानियों के अनुसार, यहां पेशवा बालाजी बाजीराव के बेटे नारायण राव की आवाज गूंजती है। ऐसा कहा जाता है कि, इसी किले में नारायण राव की हत्या की गई थी और हत्या से पहले उसके आखिरी शब्द थे ‘काका, माला बचावÓ, मतलब काका मुझे बचाईए और यही शब्द इस किले में अब तक गूंजते हैं। 

चंदन नगर (Chandan Nagar in Pune)
क्या आपने अंग्रेजी फिल्म ‘ऐनाबेले’ की ‘ऐनाबेले गुडिय़ा’ देखी है? आपको समझ में आ ही गया होगा कि, चंदन नगर में भी ऐसी ही एक गुडिय़ा की तरह छोटी सी बच्ची के भूत को यहां देखा गया है। इस स्थान के निवासियों का कहना है कि, उन्होंने रात में एक छोटी सी बच्ची को सफेद फ्रॉक पहने यहां घूमते हुए देखा है। ऐसा कहा जाता है कि यह उसी छोटी बच्ची की आत्मा है, जो कुछ सालों पहले यहां के कन्स्ट्रक्शन साइट पर मारी गई थी। चंदन नगर को पुणे के टॉप भूतहा जगहों में से एक माना जाता है। 



खड़की युद्ध का कब्रिस्तान (Khadki War Cemetery in Pune)
खड़की, खड़की की लड़ाई का युद्ध क्षेत्र था, जो अंग्रेजों और मराठों के बीच लड़ी गयी थी। खड़की युद्ध का कब्रिस्तान, खड़की युद्ध में मारे गए कई कर्मचारियों को समर्पित है। लोगों का कहना है कि, युद्ध में मारे गए सैनिकों की आत्माओं को भटकते हुए इस कब्रिस्तान में देखा गया है। यह स्थान भी पुणे की डरावनी जगहों में से एक है जहां अगर आप पुणे की भूतहा यात्रा पर जा रहें हैं, तो जरूर ही जाएं। आप अगर इन जगहों की यात्रा में जाना चाहते हैं, तो बैग पैक कर निकल पडि़ए कुछ अलग, नए रोमांचक और भयानक अनुभव वाले सफर में।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो