scriptआप घूमने और छुट्टी बिताने का Plan बना रहें तो गुलमर्ग जाने से मत चूकिए   | If your planning vacations then try gulmarg trip | Patrika News

आप घूमने और छुट्टी बिताने का Plan बना रहें तो गुलमर्ग जाने से मत चूकिए  

Published: Nov 14, 2015 12:48:00 am

कई भाषाओं कई संस्कृतियों को मिलन है यहां पर भारत का हर कौना और हर जगह बहुत ही खूबसूरत है

gulmarg trip

gulmarg trip

नई दिल्ली। इंनक्रेडिबल इंडिया यानि अतुल्य भारत अगर घूमने के लिहाज से देखा जाए तो दुनिया के कई देशों के कई डेस्टिनेशन ऐसे हैं जो आपका मन मोह लेते हैं। और जिनको देखने से आपको बहुत अच्छा लगता है। लेकिन अगर पूरा एक देश घूमने की बात आती है तो भारत का नाम सबसे ऊपर आता है। कई भाषाओं कई संस्कृतियों को मिलन है यहां पर भारत का हर कौना और हर जगह बहुत ही खूबसूरत है।

हर राज्य और पर्यटन स्थल पर एक अलग ही अपना मजा है। हिन्दूसतान का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की एक जगह है गुलमर्ग जिसकी खूबसूरत की जिक्र बड़-बड़े राजा महाराजा और लोकतंत्र के इस राज के बड़े-बड़े राजप्रमुख कर चुके हैं। अगर आप घूमने और छुट्टी बिताने का प्लान बना रहें तो गुलमर्ग जाने से चूकिए मत श्रीनगर से 57 किमी की दूरी पर स्थित गुलमर्ग भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर के पास है। गुलमर्ग का मतलब फूलों का वन होता है। कई सालों से यहां लाखों सैलानी बर्फ से घिरी पहाडिय़ों का आनंद लेने के लिए आते हैं।

कब जाएं-यहां पर आप सर्दी में जा सकते हैं। गुलमर्ग में एक बहुत ही खूबसूरत गोल्फ कोर्स है। यहां जाने के लिए कई साधन आपको मिल जाएंगे।

क्या देखें- यहां पर आप अल्फाथर झील पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको जून के महीने में आना होगा, क्योंकि इस महीने में यहां बर्फ जमी होती है। यह गुलमर्ग से 13 किमी की दूरी पर है। झील के अलावा, यहां पर खिलनमार्ग सैलानियों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहां विश्व का सबसे उंचा गोल्फ कोर्स है।

कैसे जाएं- जम्मू-कश्मीर जाने के लिए दिल्ली से और बाकी जगहों से ट्रेन, फ्लाइट और बसें चलती हैं। गुलमर्ग तक पहुंचने के लिए आपको पहले जम्मू-कश्मीर जाना होगा। इसके बाद आप वहां से गुलमर्ग के लिए बस या गाड़ी से जा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो