scriptये हैं इंडिया के टॉप 5 टूरिस्ट प्लेस | India top 5 tourist destinations | Patrika News

ये हैं इंडिया के टॉप 5 टूरिस्ट प्लेस

Published: May 04, 2016 08:06:00 am

भारत में हर राज्य अपनी अलग खासियत के लिए जाना जाता है

india top 5 tourist destinations

india top 5 tourist destinations

केरल
भारत में हर राज्य अपनी अलग खासियत के लिए जाना जाता हैं। अगर हम बात करें केरल की तो यह भारत का सर्वाधिक सम्पन्न और शिक्षित राज्य हैं। समुद्र तट पर स्थित यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। केरल का मौसम सैलानियों को काफी पसंद हैं, जिसकी वजह से लोग यहां गर्मियों में घूमना पसंद करते हैं। केरल में आप नदियों और बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।

जयपुर
राजस्थान में स्थित खूबसूरत शहर जयपूर अपनी कलात्मक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। हवा महल, आमेर किला, पानी के बीचों बीच बना जल महल जैसी जगह आपको कहीं देखने को नहीं मिलेगी। जयपुर का खाना और यहा की संस्कृति अपने आप में अनोखी है जिसे देखकर आपको बार बार आने का मन करेगा। जयपुर में स्थित हवामहल अपनी वास्तुकला और उत्कृष्ट उदाहरण के लिए जाना जाता हैं।

कन्याकुमारी
कन्यकुमारी भारत का सबसे नीचला हिस्सा है जो समुद्र से घिरा हुआ हैं। कन्याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से जाना जाता हैं। हिंद महासागर और अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के बीचों बीच बसा यह शहर सूर्याअस्त के लिए भी जाना जाता है जहां से आप समुद्र के तट से सूर्यअस्त होते देख सकते हैं।

गोवा
गोवा का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में समुद्रतट आता हैं। गर्मियों के मौसम में खास तौर पर वहां सैलानियों की संख्या बढ़ जाती हैं। गोवा में ज्यादातर सैलानी युवक युवतियां होती हैं। गोवा में सी फूड, सी-राइड, गोवा किला, चोपारा का किला मुख्य पर्यटन जगह हैं।

कश्मीर
भारत के सबसे शीर्ष पर स्थित कश्मीर अपनी जीवंत सुंदरता के लिए पूरे दूनिया में फेमस हैं। कश्मीर में स्थित श्रीनगर सबकी पहली पसद होती हैं। डलझील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम कश्मीर के मुख्य दार्शनिक स्थल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो