scriptजोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को मिला दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब | Jodhpur's Umaid Bhawan Palace named the world's best hotel of 2016 | Patrika News

जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को मिला दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब

Published: Jan 22, 2016 01:37:00 pm

राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस को साल 2016 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटल के खिताब से नवाजा गया है

Umaid Bhawan Palace

Umaid Bhawan Palace

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस को साल 2016 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटल के खिताब से नवाजा गया है। ट्रैवल साइट ट्रिपएडवाइजर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में इसे बेस्ट होटल रेट किया है। यह निष्कर्ष विभिन्न समीक्षाओं व टिप्पणियों के आधार पर निकाला गया है। ट्रैवेल वेबसाइट के अनुसार उम्‍मेद भवन पैलेस होटल में दो लोगों के लिए एक सामान्‍य कमरे का औसत किराया 50 हजार रुपए प्रति दिन है।

उम्मेद भवन में हैं कुल 347 कमरे…
-1928 में महाराजा उम्मेद सिंह ने इसका निर्माण शुरू करवाया था।
-बलुआ पत्थर से बनाए गए इस भव्य होटल में 347 कमरे हैं।
-इसकी डिजाइन ब्रिटेन के हैनरी लैंचेस्टर ने करीब 5 वर्ष में तैयार की थी।
-वर्ष 1978 में यह पैलेस होटल में बदल दिया गया।
-लोग इसे छीतर पैलेस के नाम से भी जानते है।

क्या जानकारी देती ट्रैवल साइट ट्रिपएडवाइजर
– ट्रिप एडवाइजर दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैवल साइट है।
-पर्यटकों द्वारा दिए गए फीडबैक से रेटिंग निर्धारित करती है।
-दुनिया के 97 देशों के 7 हजार होटलों का फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार करती है।

ये हैं दुनिया के टॉप 10 होटल
1. उम्मेद भवन पैलेस, भारत।
2. शिंता मनी रिजॉर्ट, कम्बोडिया।
3. बैले व्यू सैरेनी, इटली।
4. हनोई ला सिस्ता होटल एंड स्पा, वियतनाम।
5. एच्छिस्ट होटल, ग्रीस।
6. बेलमाउंड ली मैनोयर ब्रिटेन।
7. मिरीही आइसलैंड रिजॉर्ट, मालदीव।
8. बुकाती एंड तारा बीच रिसोर्ट, अरूबा।
9. कलाबाश लग्जरी बूटिक होटल एंड स्पा, ग्रेनेडा।
10. होटल रीता होपनेर, ब्राजील।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो