scriptइन जगहों पर जाएं और बेहद कम खर्चे पर करें दुनिया की सैर  | most cheapest countries in world for toure and travel | Patrika News

इन जगहों पर जाएं और बेहद कम खर्चे पर करें दुनिया की सैर 

Published: Sep 27, 2016 12:16:00 am

27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे दुनिया की कुछ ऐसी सस्ती जगहों के बारे में जहां आप बेहद कम खर्चे पर  घूम सकते हैं।

world tourism day

world tourism day

नई दिल्ली। इस दुनिया के कई देश देखने लायक हैं। बस जरूरत है तो बैग पैक करके घुमने का तैयारी करने की। 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे दुनिया की कुछ ऐसी सस्ती जगहों के बारे में जहां आप बेहद कम खर्चे पर घूम सकते हैं।

नेपाल– नेपाल दुनिया के खूबसूरत देशों में से एक है। यहां माउंटेन ट्रैकिंग का मजा उठाया जा सकता है। राजधानी काठमांडू में कई चीजें देखने लायक हैं। हिमालय के व्यू लोगों के लिए यादगार बन जाते हैं। यहां भी 1700 रुपए के करीब होटल रूम मिल जाते हैं।

श्रीलंका बादलों से घिरे पहाड़, वॉटरफॉल्स, टी प्लान्ट्स, पाम ट्रीज से सजे बीच और शानदार व्यू यहां देखने लायक चीजें हैं। बैकपैकर्स के लिए श्रीलंका भी घूमने लायक है। यहां 2000 रुपए के करीब एक रात के लिए रहने की जगह मिल जाती है।

वियतनाम– स्ट्रीट लाइफ और वॉर म्यूजिम्स घूमने को शौकीन लोगों के लिए वियतनाम शानदार जगह है। यहां 467 रुपए से लेकर 2000 रुपए में एक रात रुकने के लिए होटल रूम्स आसानी से मिल जाएंगे। बैकपैकर्स यहां की स्ट्रीट लाइफ, वॉर म्यूजिम्स, राइस टेरेसस, समंदर, ट्रेडिशनल विलेज सहित कई जगहें घूम सकते हैं।

नॉर्दर्न थाईलैंड- यहां बैकपैकर्स को 267 रुपए से लेकर 534 रुपए में एक रात के लिए होटल रूम्स मिल सकते हैं। यहां लोग बुद्ध टेंपल, हिल ट्रा्इब्सकी लाइफ, फूड मार्केट देख सकते हैं। लोग यहां ट्रैकिंग, केविंग, राफ्टिंग समेद कई चीजों मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां कई पार्टी प्लेसेस भी हैं।

मोरक्को- मोरक्को में सहारा का रेगिस्तान, पुराने मदीने, अटलांटिक समंदर सहित कई जगहें घूम सकते हैं। इन्हें यहां 2000 रुपए में भी होटल रूम मिल सकता है। हालांकि, खाना थोड़ा महंगा है, लेकिन उतना भी नहीं कि खा न सकें।

अल्बानिया- यहां पुराने महल, किले, सफेद रेत वाले बीच घूम सकते हैं। लोग यहां माउंटेन ट्रैकिंग समेत कई चीजों का मजा सले सकते हैं। यहां भी होटल रूम्स सस्ते में मिल जाते हैं।

निकारागुआ– बैकपैकर्स के लिए यहां की ट्रिप एडवेंचरस होगी। यहां पुराने ज्वालामुखी, कैरिबियन आइलैंड्स, कॉफी माउंटेन्स, और वोल्केनो बोर्डिंग खास हैं। यहां 334 रुपए से लेकर 668 रुपए में एक रात के लिए होटल मिल जाएगा। 

इंडोनेशिया- बैकपैकर्स अगर जंगलों और सवाना के शौकीन हैं, तो उन्हें इंडोनेशिया जाना चाहिए। लोग यहां टेम्पल, सफेत रेतीले बीच और नीली आग उगलता ज्वालामुखी भी देख सकते हैं। यहां रेनफॉरेस्ट भी देखने लायक हैं। यहां एक रात के लिए 1700 रुपए में होटल रूम मिल सकता है।

बोलिविया- एडवेंचर जर्नी और स्पोर्ट्स पसंद करने वालों के लिए बोलिविया शानदार जगह है। यहां लोग हुआयना पोटोसी माउंटेन पर चढ़ाई करने के साथ-साथ माउंटेन बाइक का मजा ले सकते हैं। यहां अमेजोन जंगल टूर भी किया जा सकता है। यहां 667 रुपए के आसपास एक रात के लिए बेड मिल सकता है।

कंबोडिया– कंबोडिया में बैकपैकर्स अंगकोर के टेम्पल, वॉर म्यूजियम, बीच और आइलैंड्स का मजा ले सकते हैं। इनके अलावा और भी कई जगहें हैं, जहां विजिट किया जा सकता है। यहां भी 700 रुपए के करीब एक रात के लिए बेड मिल जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो