scriptफरवरी में जरूर मस्ती करें, नाथ इंडिया की इन जगहों पर | places visit north india february | Patrika News

फरवरी में जरूर मस्ती करें, नाथ इंडिया की इन जगहों पर

Published: Feb 14, 2016 12:08:00 pm

अगर आप खुद को तरो-ताजा और खुश रखना चाहते हैं तो फरवरी के महीने में कम-से-कम एक बार किसी ट्रीप पर जरूर जाएं

Gulmarg in north india

Gulmarg in north india

जयपुर। अगर आप खुद को तरो-ताजा और खुश रखना चाहते हैं तो फरवरी के महीने में कम-से-कम एक बार किसी ट्रीप पर जरूर जाएं और की जिंदगी से खुद को आराम दे। लेकिन हर किसी के लिए यह संभव नहीं हो पाता है। इंडिया में बहुत से ऐसे जगह हैं जहां आप मौसम के अनुसार घुमने जा सकते हैं। फरवरी बहुत ही अच्छा समय होता है कहीं घूमने जाने के लिए। तो आइए नार्थ-इंडिया के कुछ ऐसे जगहों के बारे में जानते हैं जहां आप फरवरी के महीनें में घूमने जा सकते हैं।

गुलमर्ग
गुलमर्ग अपने विंटर स्पोर्ट के लिए बहुत ही फेमस है। यहां के स्लोप पर स्किंग और स्नो-बोर्डिंग करना बहुत ही चुनौती भरा होता है। फरवरी के महीने में गुलमर्ग में आपको बहुत बर्फ देखने को मिलेंगे। इसलिए नार्थ इंडिया के एक बहुत ही खास जगहों में आता है।

अलमोरा
अलमोरा, कुमाऊ का एक खूबसूरत हिल-स्टेशन है और बहुत ही फेमस टूरिस्ट प्लेस भी। अलमोरा अपने भव्य मंदिरों और शानदार मौसम के कारण भी बहुत मशहूर है। मौसम बहुत ही ठंडा होता है इसलिए यहां जाने के समय आपको गर्म कपड़े साथ में लेने होंगे।

बीर

बीर, पॅाराग्लाइडिंग के लिए बहुत ही फेमस डेस्टिनेशन प्लेस है। बीर, हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यहां बहुत सारे बौद्ध और तिब्बत के लोग भरे हुए हैं।

मनाली
मनाली एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यह एडवेंचर से भरी हुई जगह हैं जैसे- ट्रैकिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि कराई जाती है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस जो बरसों से अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों को अपनी ओर खींचती लाई है। मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे रंगबिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है।

उदयपुर

राजस्थान का यह शहर उदयपुर जो झील के किनारें बसा हुआ है। चारों ओर पहाड़ों से घिरा हुआ यह शहर पर्यटको का मन मोह लेता है। खूबसूरती के कारण उदयुपर को वेनिस ऑफ ईस्ट भी कहा है। यहां का मुख्य आकर्षण रणकपुर के जैन मंदिर, सिटी पेलेस, पिछोला झील, जयसमंद झील, आदि है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो