scriptआर्टिफिशियल बीच पर बने थीम पार्क  | Theme Park on Artificial Beach | Patrika News

आर्टिफिशियल बीच पर बने थीम पार्क 

Published: Oct 06, 2015 11:51:00 am

जापान में एक खास तरह का आर्टिफिशियल बीच है, जो समुद्र का अहसास करवाता है। इसे ओशन डोम नाम दिया गया है

artificial beaches

artificial beaches

टोक्यो। जापान में एक खास तरह का आर्टिफिशियल बीच है, जो समुद्र का अहसास करवाता है। इसे ओशन डोम नाम दिया गया है। इस आर्टिफिशियल को एक डोम से कवर किया गया है। यह इन्डोर स्पा बीच काफी बड़ा है,जहां 10 हजार की संख्या में टूरिस्ट्स एक साथ एंजॉय कर सकते हैं। डोम के चारों ओर प्राकृतिक छटा बिखरी है, जिससे यह हुबहू समुद्र तट की तरह नजर आता है। इसमें टूरिस्ट के वॉटर स्पोट्र्स की फे सेलिटी भी अवेलेबल हैं। हर साल यहां आने वाले टूरिस्ट की संख्या भी बढ़ रही है।

दुबई का जुमेराह बीच
सागर, रेत और बड़ी-बड़ी इमारतों के साथ दुबई का जुमेराह बीच भी लोगों को काफी पसंद आता है। यह बीच भी मैन मेड है। यहां बीच पर प्ले ग्राउंड, फूड बूथ और पिकनिक एरिया डवलप किया गया है। कपल्स के बीच में यह हॉट डेस्टिनेशन माना जाता है। यह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी पॉपुलर है।

यहां भी बिखरी है कुदरती ब्यूटी
मलेशिया का माले बीच का कुछ हिस्सा भी मैन मेड बीच के रूप में डवलप किया गया है, जो टूरिस्ट को खासा लुभाता है। इसके अलावा वियतनाम का बाय चे बीच का कुछ हिस्सा इस तरह डवलप किया गया है, जहां फन एक्टिविटीज को फैमिली के साथ एंजॉय किया जा सकता है।

“अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी – यहाँ क्लिक करें”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो