scriptये फोटोज, जो लगते हैं फेक, लेकिन हैं बिल्कुल असली | These amazing photos look fake but they are real | Patrika News

ये फोटोज, जो लगते हैं फेक, लेकिन हैं बिल्कुल असली

Published: Sep 13, 2016 06:33:00 pm

दुनियाभर में कुछ ऐसे प्लेसेस भी है जो देखने में काल्पनिक लगते हैं लेकिन वो वास्तव में हैं। उनका लुक सामान्य नहीं, लेकिन वो वास्तविक हैं

shocking pictures

shocking pictures

जयपुर। दुनियाभर में कुछ ऐसे प्लेसेस भी है जो देखने में काल्पनिक लगते हैं लेकिन वो वास्तव में हैं। उनका लुक सामान्य नहीं, लेकिन वो वास्तविक हैं। आईए जानते हैं ऐसे ही 10 अमेजिंग मैजिकल प्लेसेस के बारे में…



1. माउंट रोराइमा, वेनेजुएला
यह वास्तव में बहुत ही अद्भूत है, और प्रकृति की सुंदरता हमेशा से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। दुनिया के तमाम हिस्सों में कई ऐसे सुंदर प्राकृतिक नजारे हैं, जो लोगों को खूब लुभाते हैं। प्रकृति की ऐसे छटा वेनेजुएला स्थित माउंट रोराइमा नाम की चोटी में दिखाई देती है। इस चोटी के आस-पास बादलों का बसेरा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो यह स्वर्ग का प्रवेश द्वार हो।

माउंट रोराइमा दक्षिण अमेरिका की पाकाराइमा पर्वत श्रृंखला के टेपुइस (टेबलनुमा) पठार की सबसे ऊंची चोटी है। यह 30 हजार वर्ग किमी क्षेत्र में फैले कानाइमा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। यह प्राकृतिक वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना है। इसे देखकर लगता है कि कुदरत ने यह एक विशाल ऊंचा मंच तैयार किया है। इसे धरती पर मौजूद कुछ सबसे पुरानी भू-संरचनाओं में से एक माना जाता है, जिसकी आयु करीब दो अरब साल पुरानी आंकी गई है।

इसका सबसे पहला वर्णन अंग्रेज अन्वेषक सर वाल्टर रालीघ के 1596 के लेखों में मिलता है, जिन्होंने लिखा है कि इसके 31 वर्ग किलोमीटर के शिखर की रक्षा इसके चारों ओर की 400 मीटर ऊंची खड़ी चट्टानें करती हैं। इस पर्वत पर वेनेजुएला, ब्राजील और गुयाना का सीमा बिंदु स्थित है। इस चोटी की सुंदरता तब और बढ़ जाती है जब इसके आस-पास बादलों की मोटी परत जमा हो जाती है। ऐसा लगता है मानो आप दुनिया के अंतिम हिस्से पर आ गए हों, जहां स्वर्ग का प्रवेश द्वार हो।



2. माउंट ग्रिनेल, ग्लेशियर नेशनल पार्क, मोंटाना
माउंट ग्रीनेल अमरीका के मोंटाना राज्य के नजदीक माउंट गोल्ड और माउंट विल्बर के ग्लेशियर नेशनल पार्क की बीच में एक पहाड़ की चोटी के रूप में स्थित है। इसका नाम पहले जॉर्ज बर्ड ग्रिनेल था। यहां पर स्वीफ्टकरंट लेक पर अनेक ग्लेशियर होटल्स चोटी के आकार के रूप में बने हुए हैं।


3. रेतबा झील, सेनेगल
दुनिया की एकमात्र गुलाबी झील रेतबा जो अमरीका के सेनेगल में है। इसका आकार 3 वर्ग किमी है। यह देखने में बहुत ही सुंदर और अद्भूत है। इसमें नमक की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यहां रहने वाले लोगों को नुकसान न हो, इसलिए लोग नेचुरल बटर से शरीर को कोट कर लेते हैं। इस झील का रंग सूर्य की रोशनी के साथ बदलता रहा है। उगते सूर्य के साथ इसको देखना बहुत ही अनोखा नजारा होता है। इस समुद्र से निकलने वाला नमक यहां के लोगों के आय का मुख्य श्रोत है। इसके पानी का रंग गुलाबी है। ये झील टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।


4. टूलिप फील्ड्स, हॉलैंड
टूलिप फील्ड में आपको अलग-अलग रंग की लाइने देखने को मिलती है जिसके बीच में सफेद चौंकाने वाली लाइन भी देखने को मिलती हैं। अगर आपको फूल पसंद है तो आप केउकेनऑफ गार्डन में खिले हुए गुलदस्ते अन्य रंगीन दस्तों पर विश्वास नहीं करोंगे। केउकेनऑफ हॉलैंड के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।


5. तियांजी माउंटेन, चीन
दुनियाभर में कई ऐसे आश्चर्यजनक प्लेसेज हैं, जो किसी रहस्य से कम नहीं है। ऐसी जगहें लोगों को भी खूब लुभाती हैं। इन जगहों को प्रकृति ने अपने अंदाज में गढ़ा है। ऐसा ही एक प्लेस चीन का तियांजी माउंटेन है।

मार्बल के पत्थरों वाली तियांजी माउंटेन चीन के यून्नान प्रांत के झंगजियाजी क्षेत्र में स्थित है। इसके इर्द-गिर्द बादलों का जमघट जहां एक अलग परिदृश्य को दिखाता है, वहीं आस-पास मौजूद जंगल और हरी-भरी झाडिय़ां इसके सौंदर्य को और बढ़ा देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि काफी पहले चीन के एक सफल किसान रहे जियांग डाकुन ने इस चोटी का नाम तियांजी रखा था, जिसका अर्थ स्वर्ग का बच्चा या स्वर्ग का टुकड़ा होता है। 

जंगलों के बीच हरी-भरी झाडिय़ों से लिपटे ये पहाड़ काफी ऊंचे हैं। हर साल हजारों सैलानी इस अनोखे प्लेस को देखने आते हैं। यहां एक पहाड़ों से दूसरे पहाड़ों तक जाने के लिए रोप-वे भी बना है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो