scriptइन्हें देखकर सुध-बुध खो देंगे आप, यहां पहुंच पाते बहुत कम सैलानी | you will be shocked to see them much less tourists arrived here to find | Patrika News
ट्रेवल

इन्हें देखकर सुध-बुध खो देंगे आप, यहां पहुंच पाते बहुत कम सैलानी

ऎसे पर्यटन स्थल जो बहुत सुन्दर पर वो अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। बहुत कम सैलानी ही वहां पहुंच पाते हैं..

Oct 10, 2015 / 01:05 pm

भूप सिंह

Pauri Hill Station

Pauri Hill Station

अगर आपको दीपावली की छुटि्टयों में सैर का ख्याल आ रहा है तो शिमला, मसूरी, नैनीताल की तस्वीर आपके जहन में घूम रही होगी। ऎसा इसलिए क्योंकि छुटि्टयों में पहाड़ की सैर का लुत्फ उठाने के लिए मयम वर्गीय परिवारों को वक्त और बजट के लिहाज से कोई विकल्प सूझता ही नहीं..जबकि ऎसा नहीं हैं कई और जगहें भी है जिन्हें देखकर आप स्तब्ध रह जाएंगे और अपनी सुध-बुध खो देंगे लेकिन जानकारी के अभाव में ऎसे पर्यटन स्थल आम पर्यटकों की पहुंच से आज भी कोसो दूर हैं। जानिए, ऎसे पर्यटन स्थल जो बहुत सुन्दर पर वो अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। बहुत कम सैलानी ही वहां पहुंच पाते हैं..।

ऎसे अछूते सुन्दर स्थलों में एक है पौड़ी
कण्डोलिया नामक पर्वत के उत्तरी ढलान पर स्थित पौड़ी नगर 1650 से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सीढ़ी दार खेतों पर एक कोने से दूसरे कोने तक अर्द्धवृत्ताकार रूप में फैला हुआ है..। यहां हिमालय की विस्तृत श्रृंखला दिखाई देने के साथ साथ सुहावना मौसम और जलवायु ही यहां की सबसे बड़ी विशेषता है। पौड़ी से हिमालय की जितनी बड़ी रेंज दिखाई देती शायद ही देश के किसी और कोने से इतनी बड़ी रेंज दिखाई देती हो।

नागदेव प्राचीन मंदिर धार्मिक स्थल
यहां कण्डोलिया नामक रमणीक स्थान है। जहां पर नागदेव प्राचीन मंदिर धार्मिक स्थल है। यहां पर देवदार के घने वृक्षों के बीच नाग देवता का प्राचीन मंदिर है..जहां इक्के दुक्के सैलानी ही पहुंच पाते हैं। कण्डोलिया के दूसरी तरफ रांसी नामक स्थान है। इस स्थान तक पहुंचने के लिए जंगल के बीचों-बीच पक्का मार्ग है।

विस्मयकारी सौन्दर्य
पौड़ी से मात्र चौदह किलोमीटर की दूरी पर खिर्सू नामक पर्यटन स्थल है। इस स्थान तक पहुंचने वाला मार्ग भी अत्यन्त लुभावना और रोमांच पैदा करने वाला है। मार्ग पर पड़ने वाला सारा वन बांज और बुरांस के फूलों से भरा हुआ है। इसके आस पास पड़ने वाले कई स्थल फोटोग्राफी के लिए स्वर्ग कहे जा सकते हैं। इसके अलावा वर्डवाचिंग के लिए भी ये स्थान काफी उपयुक्त है यहीं से एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रानीगढ़ नामक स्थान आता है यहां हरे भरे घास के मैदान पर्यटकों को खूब भाते हैं यहां से मसूरी के भी दर्शन किए जा सकते हैं।

Home / Travel / इन्हें देखकर सुध-बुध खो देंगे आप, यहां पहुंच पाते बहुत कम सैलानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो